{"_id":"5cc1a26abdec22141c6e8992","slug":"weather-update-delhi-ncr-lashes-with-hailstorm-in-hapur-crops-destroyed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि, किसान बोले- 40 साल में कभी नहीं पड़े इतने ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि, किसान बोले- 40 साल में कभी नहीं पड़े इतने ओले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 25 Apr 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों की तेज धूप और गर्मी के बाद आज एनसीआर के हापुड़ में ओलावृष्टि हुई।
2 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
किसानों का तो यहां तक कहना है कि इतने ओले पड़े हैं कि पिछले 40 सालों में इतने ओले कभी नहीं पड़े।
3 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबर लिखे जाने तक भी हापुड़ के कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है। इसकी वजह से मौसम बेहद खराब हो गया है। यही नहीं फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के ग्राम पीरनगर सूदना के साथ ही कुचेसर रोड चौपला और आसपास के इलाके में जमकर गिरे ओले।
विज्ञापन
5 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान पर झुलसे लोग
दिल्ली में अप्रैल में ही 41.7 डिग्री तापमान ने लोगों को झुलसा दिया है। अधिकतम तापमान में इतनी बढ़ोतरी के साथ यह मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। दोनों ही तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहे। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन में पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली में बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा था। बुधवार को छलांग लगाई और 41.7 डिग्री पहुंच गया। यह बीते आठ साल में सबसे गर्म दिन रहा। गर्म हवाएं चलने से लू के थपेड़े लगते रहे, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.1 डिग्री दर्ज हुआ। इस कारण मई-जून की गर्मी का अहसास हुआ। बीते साल 27 अप्रैल को पारा 42 पहुंचा था। दिनभर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश करते रहे। गर्मी का यह सितम अभी जारी रहेगा। विभाग ने एक दो दिन में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं तेज धूल भरी सतही हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। गर्मी का अहसास ज्यादा रहेगा। लू चलने की स्थिति रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।