{"_id":"63c25a259ec84226417c2b03","slug":"weather-news-if-snowfall-keep-remaining-in-hilly-states-mercury-may-dip-upto-zero-degree-celcius-in-plain-area-2023-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather: बर्फबारी का आलम ऐसा ही रहा तो खुद को रखें तैयार, तापमान भी घुटने टेक कर 0 डिग्री तक जाने को बेताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बर्फबारी का आलम ऐसा ही रहा तो खुद को रखें तैयार, तापमान भी घुटने टेक कर 0 डिग्री तक जाने को बेताब
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है अगर इसी तरह बर्फबारी होती रही तो मैदानी इलाकों में कई जगह पारा जीरो डिग्री तक जा सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर व कोहरे का ऑरेेंज अलर्ट जारी किया है।
2 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से लेकर चार डिग्री तक पहुंंचेगा। जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से भी कम तापमान पहुंच सकता है। दरअसल, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी हो रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में मौसम सर्द हो जाएगा।
3 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे व सर्दी का असर शनिवार से ही देखने को मिलेगा। लेकिन हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का असर 15 जनवरी से शुरू होगा। मौसम विभाग ने 17,18 व 19 जनवरी के लिए घने कोहरे व शीतलहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर जाएगा। 18 व 19 डिग्री को तो न्यूनतम तापमान चार व उससे कम रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन अब इस विक्षोभ का असर कम होगा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
दिन भर आंशिक रूप से बादलों ने डेरा डाले रखा। शाम होते-होते सर्द हवाओंं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों मेें भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12.3, फरीदाबाद में 11.9, गाजियाबाद में 11.1 व नोएडा में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को आंशिक रुप से बादल छाए रहने व मध्यम स्तर के कोहरे का अनुमान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।