राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर उपचुनाव में उतरे उम्मीदवारों का भाग्य शनिवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया। रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुुआ मतदान के दौरान दिनभर छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
{"_id":"58ea548e4f1c1bd0355b532a","slug":"voting-in-delhi-rajauri-garden-by-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, जब वोट देने निकले दिल्लीवाले तो कैसा रहा उनका अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए, जब वोट देने निकले दिल्लीवाले तो कैसा रहा उनका अंदाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Apr 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
मगर मतदाताओं का उपचुनाव में बीते चुनाव जैसा जोश नहीं दिखा। यही वजह रहा कि उपचुनाव में महज 47 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर 72.02 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक रविवार सुबह से लेकर शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। छह बजे के बाद भी कई बूथ पर लोगों की कतार रही जो कि सात बजे तक खत्म हुई। सभी पोलिंग बूथ पर इस बार ईवीएम के साथ वोटर वेरिफिकेशन पेरिफेरल ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे लेकर भी कई पोलिंग बूथ पर दिक्कतें आई थी। बताया जा रहा है कि कुल 35 से 38 जगहों पर वीवीपीएटी को बदला गया। इसी तरह छह जगहों पर गड़बड़ी और शिकायतों के बाद ईवीएम को भी बदला गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने को लेकर नोकझोंक भी हुई। छुट्टी का दिन होने और गरमी के चलते सुबह की पाली में मतदाताओं ने जोश नहीं दिखाया। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद 11 बजे तक महज 11 फीसदी लोगों ने वोट किया।