फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद चीकू ने नुष्की संग मनाई पहली दिवाली, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Thu, 08 Nov 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma celebrates their first diwali 2018 after wedding see pics
virushka diwali - फोटो : इंस्टाग्राम

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली(चीकू) ने शादी के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा(नुष्की) के साथ अपनी पहली दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने अपने फैन्स के लिए भी पत्नी अनुष्का संग तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसी तस्वीर के माध्यम से अपने फैन्स को बधाई भी दी। विरुष्का तस्वीरों में काफी सुंदर लग रहे थे। देखें तस्वीरें...

virat kohli and anushka sharma celebrates their first diwali 2018 after wedding see pics
virushka diwali - फोटो : इंस्टाग्राम

विराट ने दिवाली की अपनी तस्वीर शेयर करते हुए संदेश में लिखा, आप सभी को हमारे घर से दिवाली की बहुत शुभकामनाएं। आप सभी को शांति, खुशहाली और बेहतर स्वास्थ की शुभकामना। ईश्वर आप पर कृपा बनाए रखें।

virat kohli and anushka sharma celebrates their first diwali 2018 after wedding see pics
virushka diwali - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि विराट इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक मिलने के कारण पत्नी अनुष्का संग समय बिता रहे हैं। यह साल उनके लिए काफी खास है क्योंकि शादी के बाद सभी त्योहार पहली बार पड़ रहे हैं। विराट और अनुष्का हर त्योहार को पूरे मस्ती के साथ मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma celebrates their first diwali 2018 after wedding see pics
virushka diwali - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले दोनों ने करवाचौथ और विराट के जन्मदिन की भी शानदार तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों एक दूसरे को लेकर अपने जज्बात शुरू से ही मुखर होकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के धुरंधर हैं। जहां हाल ही विराट ने सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा वहीं अनुष्का भी अपनी फिल्मों से अपना हुनर दिखाती रही हैं।

विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma celebrates their first diwali 2018 after wedding see pics
virushka diwali - फोटो : इंस्टाग्राम

अगर काम की बात करें तो इन दिनों अनुष्का अपनी आगामी फिल्म जीरो को लेकर बिजी हैं लेकिन विराट के लिए वह समय निकाल ही लेती हैं। दोनों अकसर ही एक दूसरे का हौसला बढ़ाते देखे गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed