फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी में स्टोन की वजह से बाइल्स अस्पताल में थीं भर्ती, अगले दिन मैदान में उतरीं, तोड़े कई रिकॉर्ड

Wed, 07 Nov 2018 01:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Simone Biles caps world record to win medals in every event at world championships
Simone Biles

दो साल पहले पूरी दुनिया में यह बहस चल रही थी कि क्या सिमोन बाइल्स दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट बन पाएंगी या नहीं लेकिन अब अांकड़े खुद उनकी सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। 21 वर्षीय बाइल्स ने मात्र पांच वर्ष के सीनियर करियर में वह सब उपलब्धियां हासिल कर ली, जिसे अधिकतर खिलाड़ी ताउम्र हासिल नहीं कर पाते। 


 

एक दिन पहले पता चला कि किडनी में स्टोन है

Simone Biles caps world record to win medals in every event at world championships
Simone Biles

2013 में सीनियर स्तर पर शुरुआत करने वाली बाइल्स दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट बनकर सारे लगभग सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। दोहा विश्व चैंपियनशिप में खेलने से एक दिन पहले बाइल्स को पता चला कि उनकी किडनी में स्टोन है। वह पहली स्पर्धा के 24 घंटे पहले अस्पताल में भर्ती थीं।

दर्द की परवाह किए बिना खेलीं

Simone Biles caps world record to win medals in every event at world championships
सिमोन बाइल्स

इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दर्द की परवाह किए बिना खेलीं और कई रिकॉर्ड तोड़े। 2016 ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट था। उन्होंने रियो में चार स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते 

Simone Biles caps world record to win medals in every event at world championships
simone biles

करीब 14 माह बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने करने वाली बाइल्स ने दोहा में हुई विश्व जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने चैंपियनशिप की सभी छह स्पर्धाओं में (चार स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य) पदक जीते। वह ऐसा करने वालीं अमेरिका की पहली जिम्नास्ट बनीं। उन्होंने टीम, ऑल-राउंड, वॉल्ट, फ्लोर स्पर्धा में स्वर्ण, अनईवन बार्स में रजत और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन

एलेना के 31 साल बाद बाइल्स  

Simone Biles caps world record to win medals in every event at world championships
simone biles

किसी जिम्नास्ट ने 31 साल बाद एक विश्व चैंपियनशिप में छह पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बाइल्स से पहले 1987 में सोवियत यूनियन की एलेना शुसुनोवा ने नीदरलैंड में हुई चैंपियनशिप में छह (दो स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य) पदक जीते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed