फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विहान अपहरण: छूटने के 10 दिन बाद भी इतना डरा हुआ है मासूम, मम्मी से बार-बार पूछ रहा ये सवाल

Sat, 17 Feb 2018 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Sat, 17 Feb 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
vihaan kidnapping: 5 years child even in fear after 10 days of release from the kidnappers

बच्चों का दिल गीली मिट्टी के समान होता है। एक बार जो बात दिल पर छप जाए उसे निकालना आसान नहीं होता। मामला राजधानी दिल्ली का है। हाल ही में पुलिस ने 5 वर्ष के विहान गुप्ता को अपहणकर्ताओं के कब्जे से बचाया था।



दिल्ली पुलिस ने इस वारदात में 12 दिनों बाद बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता के पास पहुंचा दिया। इस घटना से विहान काफी डरा हुआ है। उसके पिता ने बताया कि विहान बार-बार कहता है कि 'पुलिस अंकल को कहो कि उस आदमी(अपहरणकर्ता) को पकड़ लें।'

विहान के पिता के मुताबिक, उनके दोनों बच्चे इस घटना से अभी तक बाहर नहीं निकल सके हैं। दोनों का एक मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा है। विहान इतना डरा है कि घर के बाहर बिल्कुल नहीं जाना चाहता। उसे लगता है कि फिर वो बदमाश उसे उसके माता-पिता से दूर ले जाएंगे।

बता दें कि मामला 25 जनवरी का है। सुबह दोनों बच्चे स्कूल जा रहे थे, उसी समय रास्ते में दो बदमाशों ने स्कूल बस रोक कर उसके अंदर घुस गए और विहान को ले जाने लगे। बस के चालक ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके पैर पर गोली मार दी।
 

vihaan kidnapping: 5 years child even in fear after 10 days of release from the kidnappers

बस में विहान की बड़ी बहन ने विहान का हाथ पकड़ा हुआ था, ताकि बदमाश उसे न ले जा पाएं। मगर बदमाश अपने मकसद में कामयाब हो गए और विहान का अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार विहान की बहन उसी स्कूल में क्लास 3 की छात्रा है। 

जिस वक्त विहान का अपहरण हुआ, उस समय दिल्ली में 26 जनवरी के कारण काफी कड़ी सुरक्षा थी। मगर हैरानी की बात ये है कि इतने कड़े सुरक्षा के बीच भी बदमाशों ने बच्चे को पुलिस की नाक के नीचे से अगवा कर लिया। 

हालांकि, पुलिस ने अपने पूरे दल-बल के साथ बच्चे को सुरक्षित अपहरणकर्ताओं से बचा लिया। बच्चे को बचाने में पुलिस और बदमाशों के बीच काफी फायरिंग हुई। कुल तीन बदमाश थे। फायरिंग के दौरान दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक मारा गया। 

vihaan kidnapping: 5 years child even in fear after 10 days of release from the kidnappers

दिल्ली पुलिस काफी संभल कर कदम उठा रही था, ताकि बच्चे को कोई भी नुकसान न हो सके। पुलिस अगर फायरिंग नहीं करती तो बदमाश बच्चे को नुकसान पहुंचा देते। 

उस वक्त विहान डर कर बेड के नीचे छिप गया था। इस गंभीर घटना का विहान के ऊपर काफी बुरा असर पड़ा। विहान के लिए अपने माता-पिता से 12 दिनों तक दूर रहना, बदमाशों का उसे प्रताड़ना देना और 5 साल की उम्र में गोलीबारी का आंतक देखना कोई सामान्य बात नहीं है। 

विहान के स्कूल टिचर भी उसके लिए काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि विहान को स्कूल आना शरू करना चाहिए। विहान के पिता ने कहा कि जल्द विहान स्कूल जाएगा। उसकी पढ़ाई भी काफी जरूरी है। उनका कहना है धीरे-धीरे विहान जरूर इन बातों को भूल जाएगा।

 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed