{"_id":"5d86f8da8ebc3e0149509756","slug":"usha-murder-case-cctv-footage-two-unidentified-bike-borne-men-seen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऊषा हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज से सुलझेगी गुत्थी, सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊषा हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज से सुलझेगी गुत्थी, सामने आया चौंकाने वाला सच
Sun, 22 Sep 2019 10:00 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
हत्याकांड की तस्वीरें आई सामने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मधु विहार इलाके में शनि मंदिर के पास ऊषा रानी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शनिवार शाम वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई। फुटेज में दिख रहा है कि ऊषा वारदात से कुछ पहले कार के बाहर खड़ी है, लेकिन आसपास बाइक पर घूम रहे युवकों को देख उसे शक हुआ और वह अपनी कार में जाकर बैठ गई। इसके थोड़ी देर बाद हेलमेट लगाए बाइक सवार ऊषा की कार के पास पहुंचते हैं।
सीसीटीवी में कैद बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
बाइक चला रहा बदमाश कार के दरवाजे के पास पहुंचकर उसे जबरन खुलवाने का प्रयास करता है। दरवाजा नहीं खोलने पर वह पिस्टल की बट से चालक साइड का शीशा तोड़ देता है। इससे घबराई ऊषा कार को भगाने का प्रयास करती हैं तो बदमाश गोली मारकर साथी के साथ अपनी बाइक पर फरार हो जाता है।
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान पता चला है कि बाइक सवार बदमाशों ने ऊषा के घर से निकलते ही कार का पीछा शुरू कर दिया था। बदमाशों का क्या मकसद था, फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है। दरअसल ऊषा गले में चेन, कानों में कुंडल, हाथों में कंगन के अलावा अंगुठियां भी पहनती थीं। वारदात के समय भी यह जेवरात पहने हुए थे। शायद इसी वजह से बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
मधु विहार इलाके में जैसे ही ऊषा ने कार रोकी और उनके पति मंदिर में गए बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात के समय ऊषा ने कार को अंदर से लॉक कर शीशा बंद कर रखा था। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मॉर्निंग वॉकर्स से लूटपाट करने वाले किसी गैंग ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया हो।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस लूटपाट समेत तमाम दृष्टिकोणों से पड़ताल कर रही है। ऊषा की कंपनी के कर्मचारियों व उनके सहयोगियों से भी पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं काम के दौरान तो उसकी किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी।
-जसमीत सिंह, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
-जसमीत सिंह, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त