परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं मिल पाने की वजह से दिल्ली के राजेंद्र नगर में रविवार को यूपीएससी के एक छात्र ने फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त वरुण सुभाष चंद्रन (28) के रूप में हुई है। वरुण मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जो अपने माता-पिता के नाम लिखा है। वरुण ने नोट में ऐसी बातें लिखीं हैं जिन्हें पढ़कर कोई भी रो दे।
{"_id":"5b1660a74f1c1b9e6e8b65d6","slug":"upsc-aspirant-who-commits-suicide-written-touchy-suicide-note-for-parents-to-forget-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPSC की परीक्षा न दे पाने पर फांसी लगाने वाले छात्र ने सुसाइड नोट में लिखीं रुला देने वाली बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC की परीक्षा न दे पाने पर फांसी लगाने वाले छात्र ने सुसाइड नोट में लिखीं रुला देने वाली बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jun 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
suicide in delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
suicide in delhi
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, रविवार को यूपीएससी की प्रीलिम परीक्षा थी, जिसमें वरुण चंद मिनटों की देरी से पहुंचा था। पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने केंद्र पर देरी से पहुंचने की बात कर माता-पिता से उसे भूलने की बात लिखी है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद वरुण का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार शव लेकर कर्नाटक रवाना हो गया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ और परीक्षा केंद्र पर भी जांच की जा रही है।
suicide in delhi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, वरुण पिछले करीब एक साल से राजेंद्र नगर स्थित 10/10 मकान में किराए पर रह रहा था। इससे पूर्व वह दिल्ली के दूसरे इलाकों में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। वरुण के माता-पिता व परिवार के बाकी सदस्य कर्नाटक में रहते हैं। परिवार में पिता एम.डी सुभाष चंद्रन, मां पदमजा, एक बहन व जीजा हैं। पिता सरकारी विभाग में वैज्ञानिक थे। फिलहाल वह रिटायर हैं। धरवाड़ से इंजीनियरिंग करने के बाद वरुण यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आ गया था। फिलहाल वह राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
suicide in delhi
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में वरुण ने लिखा कि वह परीक्षा केंद्र पर 9.24 बजे पहुंचा, जबकि उसे 9.20 तक पहुंचना था। जिसकी वजह से उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। वह काफी हताश हुआ और घर वापस आ गया। इधर, परिजनों ने प्री एग्जाम की पहली परीक्षा समाप्त होने के बाद 11.30 बजे कॉल की तो वरुण का फोन नहीं उठा। शाम 4.30 बजे दूसरी परीक्षा समाप्त हुई तो भी वरुण का फोन नहीं उठा। वरुण की दोस्त सुप्रिया को कॉल कर वरुण के बारे में पूछा गया। सुप्रिया जब वरुण के रूम पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। मकान मालिक व अन्य पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि वरुण पंखे के सहारे फंदे से लटका था। शाम 5.55 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की
विज्ञापन
suicide in delhi
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़गंज के केसरुवालान में यूपीएससी की परीक्षा के दो केंद्र थे। वरुण का सेंटर सर्वोदय बाल विद्यालय केसरुवालान (कोड-121) में पड़ा था। करीब 8.45 बजे वरुण राजेंद्र नगर से पहाड़गंज के केसरुवालान पहुंच गया। स्कूल के बाहर पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका सेंटर उस स्कूल में नहीं दूसरे स्कूल में है। वह दूसरा स्कूल ढूंढता रहा। नतीजा यह रहा कि वरुण सेंटर पर 9.24 बजे पहुंचा। अधिकारियों ने नियमों के अनुसार, 9.20 तक ताला लगा दिया। वरुण ने मिन्नतें भी की, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इस बात से वरुण ने हताश होकर फांसी लगा ली।