विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने पहुंचा धीरेंद्र अपनी आखिरी सांस तक मदद की गुहार लगाता रहा। जिस समय आग लगी उस समय धीरेंद्र विशाल मेगा मार्ट की लिफ्ट में तीसरी मंजिल पर था। अचानक लिफ्ट रुक गई और वह अंदर फंस गया। सबसे पहले नोएडा में रहने वाली अपनी दोस्त यशी को कॉल किया।
2 of 7
करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट मॉल में लगी आग
- फोटो : ANI
भाई को फोन कर बचा लेने की कही थी बात
उसने बताया कि वह लिफ्ट के अंदर फंस गया और उसका दम घुट रहा है। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई वीरेंद्र को कॉल किया। भाई से उसने सांस फूलने और बचा लेने की बात की। यही बात उसने अपनी बहन से की। शाम 6.30 बजे 7.03 बजे तक वह भाई-बहन, दोस्त के अलावा पुलिस व दमकल को कॉल कर मदद मांगता रहा।
3 of 7
करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट मॉल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद उसका फोन उठना बंद हो गया। वीरेंद्र ने सारी बात परिजनों को बताई। शाम करीब 7.00 बजे वह बहन को लेकर सोनभद्र से दिल्ली पहुंच गया। इसके बाद शनिवार सुबह 7.00 बजे दिल्ली पहुंचने पर उसे भाई की मौत का पता चला। वीरेंद्र की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मॉल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
4 of 7
चार साल से दिल्ली में कर रहा था यूपीएससी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
चार साल से दिल्ली में कर रहा था यूपीएससी की तैयारी
मूलरूप निराला नगर, सोनभद्र, यूपी का रहने वाला कुंवर धीरेंद्र विक्रम सिंह पिछले करीब चार साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की पढ़ाई कर रहा था। इसके परिवार में पिता गिरीश प्रताप सिंह, मां मालती सिंह, बड़ा भाई कुंवर धीरेंद्र विक्रम सिंह व बहन डॉक्टर स्वाति सिंह हैं। इसका परिवार सोनभद्र में ही रहता है। पिता व भाई का अपना कारोबार है।
5 of 7
मॉल में रेस्क्यू में लगी दमकल टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसी साल पास की थी प्री की परीक्षा
धीरेंद्र पिछले कई साल से दिल्ली के करोल बाग में रह रहा था। उसने डीयू से पॉलिटिकल साइंस में बीए किया है। वह यूपीएससी की तैयारी करने के अलावा पीजी भी कर रहा था। यूपीएससी में उसने इसी साल प्री की परीक्षा पास कर ली थी। अब वह मेन्स की तैयारी कर रहा था। वीरेंद्र ने बताया कि पिछले सप्ताह पूरा परिवार घूमने बेंगलुरु गया था।