फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस ने सेना के जवान पर दिखाई हैवानियत, जख्मों को उजागर करता वीडियो वायरल

Fri, 01 Sep 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 01 Sep 2017 09:46 AM IST
सार

सेना के जवान की पिटाई का वीडियो वायरल            
पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, फौजी के शरीर पर जख्मों के        
पीड़ित ने अवैध उगाही के विरोध पर पिटाई करने व जेल भेजने का लगाया था आरोप 

विज्ञापन
up police beaten army personnel after opposing forced collection in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

कोतवाली पुलिस पर सेना के जवान की बेेरहमी से पिटाई करने और अवैध वसूली का विरोध करने पर गलत तरीके से जेल भेजने का आरोप लगा है। फौजी की पिटाई के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे फौजी के शरीर पर जख्मों के निशान हैं। इसके बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, पुलिस फौजी द्वारा पीसीआर के सिपाहियों से मारपीट करने का दावा कर रही है।

up police beaten army personnel after opposing forced collection in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

जेवर कोतवाली के नीमका गांव निवासी अनुज कुमार शर्मा जम्मू के राजौरी सेक्टर में सेना की आरआर यूनिट में तैनात है। उसका कुछ दिनों पहले जम्मू से पठानकोट की 16 डिवीजन में  ट्रांसफर हुआ था। पठानकोट जाने से पहले छुटटी लेकर वह गांव नीमका आया हुआ था। अनुज का आरोप है कि शाम के वक्त वह खुर्जा जेवर रोड स्थिति खेतों पर घूूमने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान जेवर कोतवाली की एक पीसीआर उसके खेतों के सामने आकर वाहन चालकों से अवैध उगाही करने लगी। अनुज ने विरोध किया तो पुलिस ने उसे गाड़ी में बिठा लिया और जंगलों में ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इससे उसके चेहरे के अलावा पूरे शरीर पर जख्म बन गए।

up police beaten army personnel after opposing forced collection in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि इसके बाद कोतवाली ले जाकर उल्टा उसी के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेज दिया। लेकिन रविवार से सेना के जवान अनुज कुमार शर्मा के साथ पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। इसके बाद लोग में जेवर पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। वीडियो को देखने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद अनुज ने सोमवार को एसएसपी के यहां शिकायत भी की है। उसे जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इसके  बाद अनुज पठानकोट के लिए निकल गया। वहीं पुलिस का आरोप है कि अनुज ने पीसीआर सवार पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
up police beaten army personnel after opposing forced collection in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

24 अगस्त को पीसीआर वैन गश्त करते हुए जेवर-खुर्जा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान नीमका निवासी अनुज आकर सेना और पुलिस में अंतर बताने लगा। उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए मारपीट की।  इस दौरान पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई। मौके पर दोनों में मारपीट हुई।  गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में अनुज से कोई मारपीट नहीं हुई। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भी भेजा गया। -राजपाल सिंह तोमर, कोतवाली प्रभारी जेवर 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला

नीमका निवासी एक युवक पर पीसीआर वैन में तैनात पुलिस से मारपीट का आरोप लगा था।  पुलिस ने मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी की ओर से पुलिस के खिलाफ किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी।- जगतराम जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed