गोविंदपुरी में डीटीसी के ड्राइवर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस वारदात की कई चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं। ड्राइवर की दो पत्नियां थीं, जिनके साथ वह बहुत ही क्रूर व्यवहार करता था। आए दिन दोनों के साथ हैवानों की तरह पेश आता था। इस वजह से दोनों पत्नियों ने ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
दो कातिल पत्नियां: पति करता था हैवानों जैसा अत्याचार, दोनों ने रची खौफनाक साजिश, कत्ल का खुलासा हुआ तो लोग सन्न रह गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय के अनुसार, गिरफ्तार पहली पत्नी का नाम गीता उर्फ नजमा(27), दूसरी पत्नी का नाम गीता देवी(45) और बेटी कोमल(21) है। कोमल गीता की बेटी है। गीता किराए पर एक बेटा व कोमल समेत दो बेटियों के साथ दक्षिणपुरी में किराए पर रहती थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि छह व सात जुलाई की रात मजीदिया अस्पताल से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी निवासी संजीव कुमार को अस्पताल में लाया गया है। परिजन बता रहे हैं दुर्घटना हुई है, मगर संजीव की गोली मारकर हत्या की गई है।
मौके पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एसआई रवि बेनीवाल को पता लगा कि संजीव को पत्नी गीता उर्फ नजमा ने भर्ती कराया है। गीता ने ये भी बताया कि वह पति के साथ मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदकर घर जा रही थी। दुर्घटना होने की वजह से उसके पति नीचे गिर गए। गोली लगने के बाद में गीता उर्फ नजमा ने कुछ नहीं बताया।
पुलिस को पता लगा कि गीता उर्फ नजमा ने अपने मोबाइल से फोटो डिलीट की है। फोन की जांच करने पर पता लगा कि नजमा ने हत्या के समय संजीव जिस बाइक को चला रहा था उसकी नंबर प्लेट की फोटो डिलीट की है। उसने पांच जुलाई को नंबर प्लेट की फोटो ली थी और उसी दिन डिलीट कर दी थी। इससे पुलिस को उस पर संदेह हो गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर नजमा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।