गुरजीत व जसपाल दोनों को ही कारों का बेहद शौक था। दोनों के पास 3-3 कारें थी। सभी कारों का नंबर उनके पिता के समय से ही 0003 है। जसपाल के पास ऑडी व अन्य महंगी कारें थी।
2 of 6
model town triple murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरजीत के पास फोर्ड कंपनी की एंडेवर के अलावा दो अन्य महंगी कारें मौजूद हैं। वारदात के समय गुरजीत ने जसपाल की ऑडी तोड़ दी थी, वहीं गुरजीत की कार को भी नुकसान पहुंचा था।
3 of 6
model town triple murder
- फोटो : अमर उजाला
दोनों भाइयों की हत्या ने कर दी पोंटी चड्ढा हत्याकांड की यादें ताजा जसपाल और गुरजीत जैसे संपन्न परिवार के दोनों भाइयों ने जिस प्रकार एक-दूसरे की जान ले ली, उसने नवंबर-2012 में हुए पोंटी चड्ढा हत्याकांड की यादें ताजा कर दी।
4 of 6
model town triple murder
- फोटो : vivek nigam
हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा और उसके भाई हरदीप ने छतरपुर स्थित फॉर्म हाउस पर गोलियां चलाकर एक दूसरे की जान ले ली थी। मामला अब भी कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों भाई भी बेहद संपन्न थे, लेकिन बावजूद इसके प्रॉपर्टी विवाद में दोनों की जान चली गई।
5 of 6
model town triple murder
- फोटो : vivek nigam
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात जसपाल और गुरजीत के बीच जब विवाद बढ़ा तो दोनों ने कोठी के दोनों गेट पर करीब 12 जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। एक गेट पर सात कैमरे लगे हैं, जबकि दूसरे गेट पर पांच कैमरे लगे हैं। परिवार के एक सदस्यों ने बताया कि विवाद के बाद सबूत के लिए ही इन कैमरों को लगाया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हुए बवाल की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।