फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यातायात नियम तोड़ा तो हो जाओगे सोशल मीडिया पर वायरल, खिंच जाएगी फोटो पता भी न चलेगा

Sun, 24 Nov 2019 09:54 AM IST
Prachi Priyam संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 24 Nov 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules challan traffic police taking photographs of vehicles breaking New motor vehicle act
यातायात नियम तोड़ने पर ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर जनपद में दस फोटोग्राफरों को गोपनीय तरीके से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के फोटो लेने के लिए तैनात किया है। शनिवार को 95 वाहनों के फोटो परिवहन विभाग को भेजे गए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Traffic rules challan traffic police taking photographs of vehicles breaking New motor vehicle act
यातायात नियम तोड़ने पर ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जनपद के वायु प्रदूषण को कम करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने शनिवार से नई पहल शुरू की है। जिसके तहत 10 फोटोग्राफर परिवहन विभाग की निगरानी में गोपनीय तरीके से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का फोटो लेकर परिवहन विभाग को भेजेंगे। जिसके आधार पर परिवहन विभाग संबंधित वाहन चालकों के चालान करने की कार्रवाई करेगा। 

Traffic rules challan traffic police taking photographs of vehicles breaking New motor vehicle act
यातायात नियम तोड़ने पर ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन शनिवार को 95 वाहन चालकों की फोटो लेकर परिवहन विभाग को भेजी गई है। जिनके चालान संबंधित वाहन चालकों के घर तक पहुंचाने की कार्रवाई परिवहन विभाग के अधिकारी करेंगे। इसके बाद वाहनों को जुर्माना भरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic rules challan traffic police taking photographs of vehicles breaking New motor vehicle act
यातायात नियम तोड़ने पर ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नोएडा परिवहन विभाग की ओर से जिले भर में हर रोज 10 फोटोग्राफरों की टीम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान कर रहीं हैं। शनिवार को 95 लोगों के फोटो के बाद चालान किए गए हैं। अब हर रोज किए जा रहे वाहनों के चालान डीएम वार रूम के माध्यम से जिले में व्हाट्सएप ग्रुप से वायरल किए जाएंगे। चूंकि जिन लोगों के चालान हो रहे थे उन्हें बाद में पता चलता था, इसलिए अब हरेक व्यक्ति नियम तोड़ने वाले शख्स को देख सकेगा।

विज्ञापन
Traffic rules challan traffic police taking photographs of vehicles breaking New motor vehicle act
यातायात नियम तोड़ने पर ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को चालान किए गए सभी वाहनों की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप से वायरल कर दी गई हैं। इनमें सबसे अधिक चालान पीछे बैठी बिना हेलमेट के दूसरी सवारी के हैं। डीएम ने बताया कि अब गौतमबुद्घ नगर में भी पीछे वाली सवारी के लिए हेलमेट जरूरी किया गया है। जिस वाहन पर पीछे बैठी सवारी हेलमेट नहीं लगाती है, उस वाहन का चालान कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed