{"_id":"5ca8a491bdec2239135ec459","slug":"three-year-old-was-fed-alcohol-with-milk-by-drunk-father-now-ill-dcw-rescue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन साल की मासूम को दूध की बोतल में शराब देता था पिता, शिकायत मिली तो डीसीडब्ल्यू ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की मासूम को दूध की बोतल में शराब देता था पिता, शिकायत मिली तो डीसीडब्ल्यू ने बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 06 Apr 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
फाइल फोटो
- फोटो : dailystar.co.uk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शराबी पिता काफी समय से अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को प्रताड़ित कर रहा था। शराब के नशे में धुत्त पिता ने तीन दिन से भूख से बेहाल बच्ची को कुछ नहीं खिलाया। वह कई दिन से मूत्र में पड़ी थी और इससे उसे संक्रमण हो गया। पिता बच्ची को दूध की बोतल में दूध के साथ शराब मिलाकर भी देता था।
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने हेल्पलाइन 181 पर शिकायत मिलने के बाद बच्ची को पिता से बचाया। डीसीडब्ल्यू के अनुसार, हेल्पलाइन पर मिली सूचना में एक व्यक्ति ने बताया कि बच्ची को पिता ने 3 दिन से कुछ नहीं खिलाया है। आयोग की टीम दिए गए पते पर पहुंची तो सन्न रह गई। मासूम मूत्र में पड़ी थी।
खाना नहीं मिलने के कारण वह काफी दुर्बल हो गई थी और बीमार लग रही थी। उसके पूरे शरीर पर संक्रमण के निशान थे। पिता उसी कमरे में सो रहा था। कमरे में यहां-वहां शराब की कई खाली बोतलें पड़ी थीं।
एक साल पहले बच्ची की मां की मौत हो गई थी
2 of 3
पड़ोसियों ने बताया कि पिता रिक्शा चलाता है। एक साल पहले बच्ची की मां की मौत हो गई थी। पिता काफी शराब पीता है और नशे में धुत्त होकर घंटों ऐसे ही सोता रहता है। बच्ची भूख और गंदगी के कारण रोती रहती थी। वह जब काम पर जाता तो बच्ची को कमरे में अकेला छोड़ जाता था। पड़ोसियों को भी बच्ची की मदद नहीं करने देता था। पड़ोसियों ने उसे बच्ची को दूध की बोतल में शराब देते हुए भी देखा है।
जगाने पर हिंसक हो गया था पिता
टीम ने पिता को जबरन जगाया तो वह हिंसक हो गया। उसने बच्ची को अस्पताल ले जाने में भी सहयोग नहीं किया। टीम ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर बच्ची और उसके पिता को एसएचओ प्रेम नगर के सामने लाया गया। मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान थे
3 of 3
आयोग की टीम ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने आयोग को बताया कि बच्ची के गुप्तांगों में गंदे डाइपर और सफाई नहीं होने से काफी संक्रमण है। इससे उसे तेज बुखार है। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान थे।
अब बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ठीक होने पर उसे शेल्टर होम भेजा जाएगा। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि शर्मनाक करतूत करने वाले पिता के खिलाफ पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।