फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की लाश के लिए तरसती रही पूनम, सीवर में उतरे थे चार लोग

Sun, 01 Oct 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 01 Oct 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
three dead on cleaning sewer in Gurugram many times the information received to the family
पत्नी
गांव खांडसा की जेएनजे इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में हुई घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों ही मृतक उत्तर प्रदेश के गांव लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और कई वर्षों से उक्त कंपनी में काम कर रहे थे। मृतक नन्हे यहां करीब 9 साल से काम कर रहा है और राजकीय स्कूल के पास किराए पर मकान लेकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। 



 
three dead on cleaning sewer in Gurugram many times the information received to the family
सीवर
मृतक नन्हें की पत्नी पूनम ने बताया कि उसे नन्हे की मौत की सूचना तीन बार में दी गई। रोजाना की तरह सुबह 7 बजे वह कंपनी गए थे। सुबह करीब 11 बजे उन्हें सूचना दी गई कि उनका पति एक गड्ढे में गिर गया है। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। कुछ देर बाद उन्हें बताया कि गया वह गड्ढे में गिरने से बेहोश हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
three dead on cleaning sewer in Gurugram many times the information received to the family
मृतक
करीब 12 बजे जब वह कंपनी पहुंची तो पता लगा कि उनके पति की अस्पताल में मौत हो चुकी है। काफी प्रयास के बावजूद भी किसी ने कंपनी का गेट नहीं खोला। कंपनी प्रबंधन अंदर से बाहर तक नहीं निकाला और न ही कंपनी प्रबंधन ने उन्हें जानकारी दी। मृतक नन्हे के भाई राजकुमार ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें मामले की जानकारी ही नहीं दी जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
three dead on cleaning sewer in Gurugram many times the information received to the family
पुलिस
​कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि 25 वर्षीय राजकुमार मेंटीनेंस स्टाफ में था और यहां श्री महावीर कांट्रेक्टर के माध्यम से पिछले करीब 5 वर्षो से काम कर रहा था। नन्हे हाउस कीपिंग कांट्रेक्टर सीआर के माध्यम से करीब 9 वर्षों से लगा हुआ था। इसके अलावा रिंकू भी हाउसकीपिंग में करीब 5 वर्ष से लगा हुआ था। केवल विनीश ही ऐसा कर्मचारी था जो करीब 6 महीने पहले उक्त कंपनी में हाउस कीपिंग स्टाफ में लगा था।

 
विज्ञापन
three dead on cleaning sewer in Gurugram many times the information received to the family
मृतक
​कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर चल रही है। सुरक्षा के नाम पर प्रबंधन अधिकारियों के साथ सांठ गांठ कर लेते हैं जिसका खामियाजा उन्हें इन हादसों का शिकार होकर भुगतना पड़ता है। 

उधर, अपने पति नन्हे के साथ हुए हादसे की खबर पाकर पहुंची पत्नी पूनम ने कंपनी का गेट खुलवाने को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराकर गेट से दूर हटाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद यहां कोई भी हिंसात्मक घटना नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed