फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच साल की मासूम और दादी को मारा चाकू, मुंह पर टेप लगाकर दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

Fri, 01 Jun 2018 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Jun 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
three crooks looted house in noida by attacking 5 year old and grandmother with knife in noida
loot in noida - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में किराये पर कमरा लेने के बहाने आए तीन बदमाशों ने सेक्टर-19 के एक घर में घुसकर ऐसा तांडव मचाया जिससे पांच साल की मासूम बच्ची अब तक सदमे में है। वह काफी डरी हुई है। (सभी फोटोः लाल सिंह)
three crooks looted house in noida by attacking 5 year old and grandmother with knife in noida
loot in noida - फोटो : अमर उजाला

यह घटना बुधवार दोपहर की है। विरोध करने पर बदमाशों ने पांच साल की बच्ची और उसकी बुजुर्ग दादी को चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने दोनों के मुंह पर टेप लगा दी थी, ताकि वह शोर न मचा सकें। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन मीडिया में मामला आने से एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के आदेश पर बृहस्पतिवार शाम मामला लूट में दर्ज किया गया। (फाइल फोटो)

three crooks looted house in noida by attacking 5 year old and grandmother with knife in noida
loot in noida - फोटो : अमर उजाला

सी ब्लॉक निवासी इंजीनियर नितिन सिंघल और पत्नी बुधवार को दोनों ऑफिस गए हुए थे। घर में पांच साल की बेटी मान्या उर्फ मोनी और 59 वर्षीय मां सुमन अकेली थीं। दोपहर करीब 12 बजे एक बदमाश ने घर की घंटी बजाकर दरवाजा खुलवाया। सुमन से किराये पर कमरा लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उसने पानी पिलाने को कहा। शख्स पर भरोसा कर सुमन घर में अंदर पानी लेने चली गईं। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
three crooks looted house in noida by attacking 5 year old and grandmother with knife in noida
loot in noida - फोटो : अमर उजाला

इस बीच शख्स दो साथियों के साथ उनके घर में घुस गया। बदमाशों ने बच्ची पर चाकू तानकर दादी को भी काबू कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सुमन के चेहरे और बच्ची के सीने के पास चाकू मार दिया। इसके बाद दोनों के हाथ पैर बांधकर उनके मुंह पर टेप लगा दी। बदमाशों ने अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया। इसके बाद खून में लथपथ बच्ची और उसकी दादी को बंधक बना बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक पूरे घर की तलाशी ली और अलमारी से सोने की कड़े, चूड़ियां, अंगूठियां सहित 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
three crooks looted house in noida by attacking 5 year old and grandmother with knife in noida
loot in noida - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों के भागने के बाद दोपहर करीब तीन बजे सुमन ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और फिर पोती को मुक्त कर बेटे नितिन को घटना की जानकारी दी। नितिन में पास में रह रही भतीजी को घटना की जानकारी दी। उनकी भतीजी तुरंत घर पहुंची और घायल बच्ची व दादी को अस्पताल लेकर गई। (फाइल फोटो)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed