फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS : इन खिलाड़ियों की होगी चांदी, सीएम करेंगे सम्मानित

Sat, 19 Dec 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन

PICS : इन खिलाड़ियों की होगी चांदी, सीएम करेंगे सम्मानित

These players will be rewarded by CM.

31 जनवरी से 14 फरवरी 2015 तक केरल में आयोजित हुई 35वें नेशनल गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले शहर के सात खिलाडिय़ों को सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 21 दिसंबर को इनके सम्मान के लिए पंचकूला सेक्टर-5 स्थित इंद्र धनूष ऑडिटोरियम में नकद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री खट्टर और खेलमंत्री अनिल विज प्रदेश भर से कुछ 236 खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे।


PICS : इन खिलाड़ियों की होगी चांदी, सीएम करेंगे सम्मानित

These players will be rewarded by CM.

जिनमें से सात खिलाड़ी फरीदाबाद के है। जिला खेल अधिकारी रमेश जांगड़ा ने बताया कर सात खिलाडिय़ों में पांच खिलाड़ी राहुल पवार, अनुराज सिंह,  मीना कुमारी, अनीसा सैयद और श्वेता चौधरी शूटिंग खिलाड़ी हैं। इसके अलावा रविंद्र तेवतिया हॉकी खिलाड़ी और प्रवीन कुमार नैटबाल खिलाड़ी है। इन खिलाडिय़ों को दो लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

PICS : इन खिलाड़ियों की होगी चांदी, सीएम करेंगे सम्मानित

These players will be rewarded by CM.

अनुराज सिंह- मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली अनुराज सिंह शहर में सेक्टर-46 में रह रही है। यह लंदन ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इन्होंने केरल नेशनल गेम्स में महिला टीम 10 मीटर पिस्टर में रजत और 10 मीटर व्यक्तिगत में कास्य पदक प्राप्त किया। इन्हें चार लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS : इन खिलाड़ियों की होगी चांदी, सीएम करेंगे सम्मानित

These players will be rewarded by CM.

श्वेता चौधरी- एशियन गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी श्वेता चौधरी ने शहर की लड़कियां के लिए मिसाल कायम की है। इन्होंने 10मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत में रजत पदक हासिल किया था। हाल ही में इन्होंने  दिल्ली कर्णी सिंह में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कई पदकों पर कब्जा जमाया। सेक्टर-21 सी की रहने वाली श्वेता को नेशनल गेम्स में रजत पदक जीतने के लिए तीन लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

PICS : इन खिलाड़ियों की होगी चांदी, सीएम करेंगे सम्मानित

These players will be rewarded by CM.

अनीसा सैयद- सेक्टर-46 की रहने वाली अनीसा सैयाद इंटरनेशनल शूटिंग प्लेयर है। यह 2010 कॉनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रही है। इन्होंने केरल नेशनल गेम्स में 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक प्राप्त किया था। इन्हें तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इन्होंने हाल ही में दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी रजत हासिल किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed