फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की इस बस ने ऐसे कुचला की पैर के हो गए दो टुकड़े, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

Sun, 19 Feb 2017 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 19 Feb 2017 07:03 PM IST
These photos will be blood smeared horrors of mankind, are also embarrassed, Catch
road accident noida
किसी के जेहन से मानवता मर जाती है वो भी उस समय जब कोई एक-एक सांस को ऐसे तड़प रहा हो, तो आप क्या कहेंगे। आगे की स्लाइडों में देखें सोमवार की सुबह घटी ऐसी ही एक घटना की दिल दहला देने वाली तस्वीरें...इन तस्वीरों में हम उस हत्यारी बस का फोटो भी आपको दिखा रहे हैं जिसने अलसुबह उस रिक्‍शाचालक को रौंद दिया, जो केवल अपने घर से दो रोटी कमाने निकला था। 
These photos will be blood smeared horrors of mankind, are also embarrassed, Catch
road accident noida 59 - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की सुबह गौतमबुद्धनगर यानी नोएडा के सेक्टर 59 में इंडियन बैंक के पास रिक्‍शा एक लड़की सवारी को बैठाकर ममूरा की ओर जा रहा था। इतने में उल्टी दिशा से एक हाईस्पीड बस आई और उसने रिक्शे को धक्का मारते हुए आगे का पहिया रिक्‍शाचालक पर चढ़ा दिया। बस के कुचल देने से रिक्‍शाचालक के कमर के नीचे से कटकर पैर दो हिस्सों में बंट गया। 

These photos will be blood smeared horrors of mankind, are also embarrassed, Catch
accident noida - फोटो : अमर उजाला
हादसा होते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पास से गुजर रहे सभी लोगों ने यह हादसा होते देखा। कई लोग कुछ मिनट रुके और कुछ देखते हुए आगे बढ़ गए। रिक्‍शे पर बैठी सवारी को मामूली चोट आई मगर रिक्‍शाचालक के ऊपर बस का पहिया चढ़ जाने से जो हालत हुई, बयां करते नहीं बन रहा। 
 
विज्ञापन
These photos will be blood smeared horrors of mankind, are also embarrassed, Catch
noida accident - फोटो : अमर उजाला
घटना सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे की है। सवारी को कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया मगर रिक्‍शाचालक...बस के रिक्‍शाचालक के शरीर पर चढ़ जाने से उसके एक पैर की जांघ शरीर से अलग हो गई और तेज धार में खून की धारा कई मीटर तक बहती रही। लोग उस खून से बच बच के निकलते रहे। 
These photos will be blood smeared horrors of mankind, are also embarrassed, Catch
accident noida - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर तड़पने के बाद रिक्‍शाचालक ने दम तोड़ दिया। हजारों की संख्या में लोग वहां खड़े होकर ये मौत का तमाशा देखते रहे पर किसी ने पुलिस या एंबुलेंस को फोन करने की जहमत नहीं उठाई। घटना के काफी देर बाद पुलिस और एंबुलेंस पहुंची तब तक किसी के घर के चिराग की लौ बुझ चुकी थी। मौत इतनी दर्दनाक थी कि इन तस्वीरों को लेने वाले भी अपने मोबाइलों में तस्वीरें कैद करते समय दहल गए। आखिर हम इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना न कहें तो क्या कहें...
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed