{"_id":"5dcac6d38ebc3e5b740634ef","slug":"taekwondo-player-murder-case-accused-asked-to-sarita-you-will-marry-me-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं, ताइक्वांडो खिलाड़ी ने मना किया तो गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं, ताइक्वांडो खिलाड़ी ने मना किया तो गोलियों से भूना
Tue, 12 Nov 2019 08:20 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Nov 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo player murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के पटौदी के भोड़ाखुर्द गांव में मंगलवार तड़के सिरफिरे आशिक ने शादी से इनकार करने पर ताइक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने महिला खिलाड़ी की मां को भी जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहलवान है और उसके खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ व जान से मारने के दो अन्य मामले दर्ज हैं।
ताइक्वांडो खिलाड़ी सरिता
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह के मुताबिक, भोड़ाखुर्द निवासी सरिता (25) अपनी मां और परिवार के लोगों के साथ घर में सो रही थी। तड़के करीब तीन बजे बामडोली (झज्जर)निवासी सोमबीर(27) दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने सरिता को उठाकर शादी करने का दबाव बनाया। करीब एक घंटे तक दोनों में बातचीत के बाद सरिता ने शादी से इनकार कर दिया और सोमबीर को वहां से जाने के लिए कहा। इस पर वह तैश में आ गया और कमरे से बाहर निकलकर आखिरी बार पूछा कि तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं। सरिता के मना करने पर उसने पिस्तौल निकाली और छाती पर करीब से गोली मार दी।
घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
आवाज सुनकर सरिता की मां सावित्री पहुंची और चिल्लाने लगी। सोमबीर ने धमकी देते हुए कहा कि सरिता से शादी करवा दो नहीं तो तुम्हें भी मार दूंगा। ऐसा कहकर वह फरार हो गया। इसके बाद पड़ोसियों व परिवार के लोगों की मदद से सरिता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और एसीपी पटौदी समेत आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taekwondo player murder case
- फोटो : अमर उजाला
खेल के साथ पढ़ाई में भी थी अव्वल
सरिता खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल थी। दो बड़ी बहनों और भाई की शादी के बाद वह ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता खेलने के साथ पीएचडी कर रही थी। इस बीच पिता का देहांत होने के बाद भी उसने पढ़ाई जारी रखी और हाल ही में उसने पीएचडी पूरी की थी। पिता की मौत के बाद सरिता के कंधों पर भी घर की जिम्मेदारी आ गई थी।
सरिता खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल थी। दो बड़ी बहनों और भाई की शादी के बाद वह ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता खेलने के साथ पीएचडी कर रही थी। इस बीच पिता का देहांत होने के बाद भी उसने पढ़ाई जारी रखी और हाल ही में उसने पीएचडी पूरी की थी। पिता की मौत के बाद सरिता के कंधों पर भी घर की जिम्मेदारी आ गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मां सावित्री ने रोते हुए बताया कि वह चाहती थी कि उसकी वजह से उसके परिवार और गांव का नाम रोशन हो, लेकिन उसकी मौत से सब खत्म हो गया। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी पर पहले के दो मामले भी सामने आए हैं। जल्द उसे दबोच लिया जाएगा।
-प्रीतपाल सिंह, एसीपी क्राइम
-प्रीतपाल सिंह, एसीपी क्राइम