{"_id":"594bdec84f1c1bfb148b45c5","slug":"superstitious-father-cut-3-year-daughter-ear-police-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर की शांति के लिए पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, 3 साल की बेटी के काट दिए दोनों कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की शांति के लिए पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, 3 साल की बेटी के काट दिए दोनों कान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
अपनी मां के साथ मासूम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में रौंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात में पिता ने हैवानियत की सारी हदें पारकर अपनी तीन साल की बेटी के दोनों कान जड़ से काट दिए। गृह शांति के लिए आरोपी मासूम बीनू उर्फ बिना (3) की बलि देने की भी तैयारी कर रहा था, लेकिन उसी समय आरोपी की 11 वर्षीय बेटी ने पिता की करतूत देख ली और शोर मचा दिया। फौरन बच्ची की मां व पड़ोसी वहां पहुंच गए।
आरोपी पिता।
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से ही आरोपी अमरीत बहादुर (36) को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया। इधर, दोनों कटे हुए कान लेकर परिवार बच्ची के साथ जीटीबी अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से नेपाल का रहने वाला अमरीत बहादुर परिवार के साथ 450, ताहिरपुर, जीटीबी एंक्लेव इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी मीना उर्फ मीनू है। करीब 10 साल पूर्व अमरीत के बड़े भाई महक बहादुर की मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद अमरीत ने अपनी भाभी, जो अब इसकी पत्नी है मीनू से शादी कर ली थी। बड़े भाई से मीनू के दो बेटियां अंजू, कमला (11) व एक बेटा विकास है, जबकि अमरीत से शादी करने के बाद बीनू व एक और बच्ची पैदा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
superstition
दो महीने पहले छोटी बच्ची की मौत हो गई। अमरीत और मीनू की सिर्फ बीनू नामक बच्ची ही बची थी। अमरीत इलाके एक रेस्टोरेंट में सफाई करने के अलावा कारों की सफाई का भी काम करता है। आरोप है कि अमरीत तंत्रमंत्र विद्या पर यकीन करता है। अक्सर वह तांत्रिकों के पास भी जाता रहता है। उसका कहना है कि उसके घर में अशांति चल रही है।
विज्ञापन
superstition
मीना ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात को अमरीत अपने घर पहुंचा। उसने सभी को सोने के लिए छत पर भेज दिया। इस बीच रात करीब 1.00 बजे वह तीन साल की अपनी बेटी बीनू को ले आया। वहां नीचे लाकर आरोपी ने अपनी बेटी का एक कान काट दिया। मासूम जैसे ही रोई कमला की आंख खुल गई। वह भागकर नीचे आई तो उसने देखा कि अमरीत बीनू का एक कान काट चुका था। बीनू शोर मचाते हुए बाहर भागी और पड़ोसियों को बुलाया।