फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पति सुपर 'चोर': 5 लाख की बाइक और 20 लाख की कार

Wed, 23 Dec 2015 03:24 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 03:24 AM IST
विज्ञापन

करोड़पति सुपर 'चोर': 5 लाख की बाइक और 20 लाख की कार

Super billionaire "thief": 5 lakhs bike and 20 lakhs car

सेक्टर- 20 थाना पुलिस ने सोमवार शाम करोड़पति सुपर चोर को गिरफ्तार किया है। वह 15 लाख की बाइक और 20 लाख की कार से चलता था। महंगे कपड़े पहनाना और अय्याशी करना उसका शौक है। पांच सितारा होटलों में ठहरने और खाने पर ही वह लाखों खर्च कर करता था। पुलिस ने चांदनी चौक के एक ज्वेलर को भी हिरासत में लिया है। एसएसपी किरण एस. ने बताया कि सेक्टर-26 के पास से दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी सिद्धार्थ महरोत्रा (25) को गिरफ्तार किया।

करोड़पति सुपर 'चोर': 5 लाख की बाइक और 20 लाख की कार

Super billionaire "thief": 5 lakhs bike and 20 lakhs car

सिद्धार्थ ने एनिमेशन में डिप्लोमा कर रखा है। उसके पिता बैंक के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उसकी शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। सिद्धार्थ ने मार्च 2013 में पहली चोरी मधु विहार दिल्ली और दूसरी न्यू अशोक नगर स्थित दो घरों में की। वहां से लाखों के सोने के आभूषण और लाखों की नगदी लेकर फरार हो गया था। लेकिन वह कुछ दिन बाद ही दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तिहाड़ जेल से छूटने के बाद वह दिल्ली पुलिस से डर गया और उसने नोएडा में अपराध करना शुरू कर दिया।

करोड़पति सुपर 'चोर': 5 लाख की बाइक और 20 लाख की कार

Super billionaire "thief": 5 lakhs bike and 20 lakhs car

चोरी करने के लिए उसने सेक्टर-21, 25 स्थित जलवायु विहार को चुना। डेढ़ साल के भीतर उसने यहां पांच चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से 40 लाख रुपये नगर और करीब 30 लाख की कीमत के सोने के आभूषण चोरी किए। वह चोरी की वारदात को अकेले ही अंजाम देता था। अय्याशी पर भी चोरी की रकम खर्च करता था। उसने क्रूज कार में दो लाख रुपये का म्यूजिक सिस्टम लगवा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़पति सुपर 'चोर': 5 लाख की बाइक और 20 लाख की कार

Super billionaire "thief": 5 lakhs bike and 20 lakhs car

सिद्धार्थ ने 7 चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली में दो जगह 65 लाख रुपये की चोरी की। बाकी की 5 चोरी नोएडा के जलवायु विहार में की। यहां से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी की रकम और आभूषण उड़ाए। वह स्कूटी से चोरी की घटना को अंजाम देने जाता था। जो घर बंद देखता था वहां लगी घंटी बजाता ताकि पड़ोसी उस पर शक न करे। थोड़ी देर बाद वह ग्रिल तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता।

विज्ञापन

करोड़पति सुपर 'चोर': 5 लाख की बाइक और 20 लाख की कार

Super billionaire "thief": 5 lakhs bike and 20 lakhs car

उसके पास से 786 नंबर के सैकड़ों नोट बरामद हुए। उसने 786 नंबर के नोटों की गड्डी प्रॉपर्टी डीलर के घर से चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, वह कुछ दिन पहले पत्नी के साथ पहाड़ों पर घूमने गया था। उसे शक हुआ कि पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर ले रखा है तो उसने और पत्नी ने पहाड़ से ही दोनों मोबाइल नीचे फेंक दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed