फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर सुनंदा ने खुद को 45 मिनट बाथरूम में रखा था बंद, थरूर के कहने पर भी नहीं आई थी बाहर

Thu, 24 May 2018 09:48 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 May 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
sunanda pushkar was locked himself in bathroom at delhi airport
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर व उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के बीच त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही फ्लाइट में इस कदर झगड़ा हुआ था कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही सुनंदा ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एयरपोर्ट के बाथरूम में उन्होंने खुद को करीब 45 मिनट बंद रखा।

sunanda pushkar was locked himself in bathroom at delhi airport
sunanda pushkar shashi tharoor

थरूर के बार-बार आग्रह करने के बावजूद सुनंदा बाहर नहीं आईं थी। एयरपोर्ट पर करीब 40 से 45 मिनट खूब ड्रामा हुआ था। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक थरूर के काफी कहने के बाद भी सुनंदा बाथरूम से बाहर नहीं आई तो वह एयरपोर्ट से अकेले चले गए थे।

sunanda pushkar was locked himself in bathroom at delhi airport
sunanda pushkar shashi tharoor

उन्हें किसी पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में जाना था। वह नौकर नारायण को मैडम को घर ले जाने के लिए कह गए थे। हालांकि सुनंदा नारायण के साथ भी घर नहीं गईं। सुनंदा ने अपने दोस्त सुनील टकरू को एयरपोर्ट बुलाया। सुनील टकरू के साथ एयरपोर्ट से वह शशि थरूर के सरकारी आवास पर जाने की बजाय होटल चली गईं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunanda pushkar was locked himself in bathroom at delhi airport
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर

दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज को पहले ही जब्त कर लिया था। अहम है कि शशि थरूर व सुनंदा के बीच फ्लाइट में पाकिस्तान पत्रकार मेहर तरार को लेकर झगड़ा हुआ था। सुनंदा ने थरूर के ब्लैकबेरी मोबाइल पर मेहर तरार से हो रही बीबीएम चैट पढ़ ली थी। एसआईटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि सुनंदा ने थरूर व मेहर तरार की बीबीएम चैट को अपने मोबाइल पर फॉरवर्ड कर लिया था।

विज्ञापन
sunanda pushkar was locked himself in bathroom at delhi airport
sunanda pushkar shashi tharoor

इसके बाद थरूर के मोबाइल को फ्लाइट में ही फेंक कर तोड़ दिया था। पुलिस को सुनंदा के मोबाइल से शशि थरूर व मेहर तरार की बीच वही फॉरवर्ड की हुई बीबीएम चैट मिली है। चैट में मेहर तरार ने थरूर के बिना नहीं जीने की बात भी लिखी है। इसके अलावा इन दोनों के बीच की चैट का कोई रिकॉर्ड दिल्ली पुलिस के पास नहीं है। दिल्ली पुलिस ने ब्लैकबेरी से शशि थरूर व मेहर तरार के बीच होने वाली बीबीएम चैटिंग की डिटेल मांगी थी, मगर ब्लैकबेरी ने दिल्ली पुलिस को अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed