फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्लाद बाप गिरफ्तार: बेटे के सिर को पत्थर से कुचला, आंख निकाली; कान चाहता था काटना, Video बनाकर बीवी को भेजी

Sat, 31 Jan 2026 08:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 Jan 2026 08:53 PM IST
सार

छानबीन में पुलिस को पता चला कि अल्तमश के पहले पिता की 2019 में मौत हो गई थी। मौत के कुछ महीने बाद ही उसकी मां मुमताज ने वाजिद खान से शादी कर ली। 

विज्ञापन
stepfather killed his son to teach his wife a lesson In Delhi
सौतेले पिता ने बेटे की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

पत्नी को सबक सिखाने के लिए सौतेले पिता वाजिद खान ने 12 साल के बेटे अल्तमश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को शाहदरा जीटी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी दूसरी पत्नी के साथ एक हफ्ते से विवाद चल रहा था। धमकी के बावजूद वह मायके से नहीं आई, जिसके बाद उसने उसे सबक सिखाने की ठानी। पुलिस इससे बाकी पूछताछ कर रही है।

stepfather killed his son to teach his wife a lesson In Delhi
गमगीन मां और परिजन - फोटो : अमर उजाला

कान काटने का किया था प्रयास
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शास्त्री पार्क चौक लूप के पास 12 साल के लड़के का शव मिला था, जिसके सिर पत्थर से कुचला गया था। उसकी एक आंख निकाली गई थी। उसका कान काटने का प्रयास किया गया था। मृतक की पहचान शास्त्री पार्क झुग्गी निवासी अल्तमश के रूप में हुई। 

stepfather killed his son to teach his wife a lesson In Delhi
इन ही झाड़ियों में मिली थी लाश - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को सौंपी वीडियो
शुरुआती जांच में उसके परिवार वालों ने सौतेले पिता वाजिद खान पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिवार वालों ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा, जिसे आरोपी ने अपनी पत्नी को भेजकर उसके बेटे हत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
stepfather killed his son to teach his wife a lesson In Delhi
मृतक अल्तमश - फोटो : अमर उजाला

पहले पिता की हो चुकी 2019 में मौत
छानबीन में पुलिस को पता चला कि अल्तमश के पहले पिता की 2019 में मौत हो गई थी। मौत के कुछ महीने बाद ही उसकी मां मुमताज ने वाजिद खान से शादी कर ली। वाजिद पहले से शादीशुदा था। वह पेशे से ई रिक्शा चलाने का काम करता है। पुलिस ने उसके फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए और देर रात उसे शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed