क्या आपका सेविंग अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई) में है? अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल अब अगर आप अपने सेविंग अकाउंट में मंथली एवरेज बैलेंस(औसतन मासिक शेष MAB) नहीं रखते हैं तो आपको पेनाल्टी चुकानी होगी।
2 of 7
बैंक में लेनदेन नहीं होने से बाहर लगी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
एसबीआई के नए निर्देश के अनुसार जो बचत खाताधारक सेविंग अकाउंट होल्डर अपने खाते में मंथली एवरेज बैलेंस नहीं रखेगा उसे 100 रुपए जुर्माना चुकाना पड़ेगा। हालांकि इस जुर्माने में जीएसटी के तहत लगे टैक्स को शामिल नहीं किया गया है।
दरअसल आरबीआई के निर्देशों के अनुसार बैंक सामान्य बचत खातों में एक तयशुदा न्यूनतम रकम (मिनिमम बैलेंस) न रखने पर शुल्क लगा सकते हैं।
4 of 7
अंबेडकरनगर में एसबीआई की कृषि शाखा पर शुक्रवार को खड़े उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
एसबीआई की साइट पर मौजूद जानकारियों के मुताबिक मंथली एवरेज बैलेंस के तहत रकम और शुल्क को बैंक ने चार भागों में बांटा है। ये हैं- मेट्रो, अर्बन (शहरी), सेमी-अरबन, रुरल (ग्रामीण)।
5 of 7
पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक की कृषि शाखा पर इंतजार में बैठे उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
यानी अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं तो आपको दिल्ली के मुकाबले अलग मंथली एवरेज बैलेंस(एमएबी) अपने अकाउंट में रखना होगा।