दिल्ली से पटना जा रहे यात्री उस समय बड़ी मुसीबत में फंस गए जब अचानक ही उनकी फ्लाइट बनारस में लैंड कर गई और उनके पायलट ने उनसे कुछ ऐसा कह दिया जो शायद किसी बस का ड्राइवर भी अपने यात्रियों से यात्रा के बीच में न कहे। यह मामला इतना गंभीर हुआ कि नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा तक को ट्वीट कर स्पाइसजेट को सही स्टेप लेने को कहना पड़ा।
दिल्ली से पटना जा रहे स्पाइसजेट विमान की बनारस में हुई लैंडिंग, पायलट बोला- अब मेरी ड्यूटी खत्म
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 8480 ने बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरी। लेकिन खराब मौसम की वजह से पायलट ने विमान को बनारस में उतार दिया। इसके बाद मौसम साफ हुआ और जब विमान के उड़ान भरने का समय आया तो पायलट ने विमान उड़ाने से साफ-साफ इनकार कर दिया।
Dear Sir, the flight SG-8481 was cancelled due to consequential impact our bad weather in Patna. We have assisted the passengers by providing an alternate flight to travel on 1st Jun 2018.
पायलट ने कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है इसलिए वो अब विमान नहीं उड़ाएगा। इसके बाद तो जैसे यात्रियों में हड़कंप सा मच गया। यात्रियों का कहना है कि उनकी किसी तरह की मदद नहीं की जा रही।
Very well behaviour by #Spicejet with the passenger no.sg8084 going from Delhi to Patna. Not provided food even to children and week senior citizens. Even dropped in banaras instead of Patna. #spicejet #PMOIndia #bihargovt #YogiAdityanath #sushmaswaraj #civilaviationindia
पायलट और स्पाइसजेट की इस लापरवाही की वजह से यात्री विमान उड़ने का इंतजार करते दिखे। वहीं स्पाइसजेट की तरफ से इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं आया है।
इससे पहले पिछले महीने स्पाइसजेट की फ्लाइट से धुआं निकलने का मामला सामने आया था, जिसके चलते उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया था। हालांकि इसमें किसी यात्री को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। यह घटना उस समय हुई थी, जब फ्लाइट 3466 कोयम्बटूर से बेंगलुरु जा रही थी।