गुरुग्राम के सोहना में गैंगरेप के पूरे घटनाक्रम में पीड़िता के बदलते बयान पुलिस के लिए खासा परेशानी का कारण बने। अब पड़ताल में सामने आया है कि पुलिस ने गुरुग्राम पहुंचकर जब पीड़िता के कथित जीजा असरू को बुलाकर पूछताछ की थी। इसके बाद से ही पीड़िता के बयान बदलने लगे थे। यही कारण था कि महिला ने गाड़ी के रंग आदि को लेकर बयान बदले थे।
आरोपी असरू ही पीड़िता को अक्सर एमजी रोड पर लेकर जाता था और वहां आने वाले लोगों के सुपुर्द करता था। वारदात की रात भी ऐसा ही हुआ था, लेकिन जब पीड़िता को लेकर कासना कोतवाली पुलिस गुरुग्राम पहुंची और असरू से पूछताछ की गई। इसके बाद असरू को फंसने की आशंका होने लगी थी और उसने आंखों ही आंखों में पीड़िता को इशारा कर डराया था। इसके बाद से पीड़िता बयान बदलने लगी थी। हालांकि, इससे पहले भी नशे की हालत के चलते भी उसने कुछ बयान बदले थे।
3 of 5
sohna gangrape
- फोटो : सुनील शर्मा/अमर उजाला
आरोपी पीड़िता को गुरग्राम से जबरन ग्रेटर नोएडा लेकर आए थे। आरोपियों ने उसे बीयर पिलाकर मारपीट भी की थी। आरोपी जिस दौरान उसे सड़क पर फेंककर गए उस समय पीड़िता नशे की हालत में थी। इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि असरू के सामने आने पर महिला पुलिस कार्रवाई न करने की भी बात करने लगी थी।
4 of 5
sohna gangrape
- फोटो : अमर उजाला
अगर, सिक्योरिटी गार्ड इस मामले की सूचना पुलिस को न देता तो शायद महिला शिकायत भी नहीं करती। बता दें कि अभी हाल में ही एसपी देहात सुनीति ने सिक्योरिटी गार्ड की बैठक लेकर संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए थे।
आरोपियों ने पीड़िता को गुरुग्राम के एकांत स्थान पर ले जाकर कार रोक दी थी। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस के मुताबिक, बारी-बारी से संबंध बनाए और बीयर पीते रहे। नशा अधिक होने पर आरोपियों पर दरिंदगी का भूत सवार हो गया और उन्होंने दरिंदगी शुरू कर दी। आरोपी महिला को उसके ठिकाने पर छोड़ने के बजाय जबरन दरिंदगी करते हुए ग्रेटर नोएडा ले आए और सड़क पर फेंककर चले गए। तीन में से दो आरोपियों की माली हालत काफी मजबूत व किसन की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है।