{"_id":"62b28992ac956e1cbf140d17","slug":"sidhu-moose-wala-murder-tried-four-times-for-the-murder-of-sidhu-musewala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, शूटरों ने उगला अब तक का सबसे बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, शूटरों ने उगला अब तक का सबसे बड़ा राज
Wed, 22 Jun 2022 09:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:19 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए शूटरों ने एक नया खुलासा किया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले उसकी चार बार हत्या करने की कोशिश की गई थी। मगर अधिक भीड़ व कड़ी सुरक्षा के चलते वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या नहीं कर पाए थे। कई बार सिद्धू मूसेवाला शूटरों के बिल्कुल पास से निकल गया था। दूसरी तरफ जांच में ये भी बात सामने आई है कि गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार प्रियव्रत उर्फ फौजी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लॉरेंस बिश्रोई और गोल्डी बराड़ ने करीब छह महीने पहले ही शूटरों को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए निर्देश दे दिया था। तभी से शूटर सिद्धू की हत्या के करने के लिए उसके पीछे लग गए थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में एक बार बॉलीबॉल खेल हुआ था। यहां भी शूटर सिद्धू की हत्या करने गए थे, मगर यहां भीड़ बहुत ज्यादा थी। इस कारण ये सिद्धू की हत्या नहीं कर पाए थे।
Sidhu Moose Wala Murder case
- फोटो : अमर उजाला
एक बार सिद्धू को पंजाब की एक कोर्ट में भी मारने का प्रयास किया गया था। शूटर कोर्ट में चले गए थे। कोर्ट में भी उस समय बहुत भीड़ थी। सिद्धू इनके पास से गुजर गया था और ये हत्या नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू की हत्या करने से पहले कई बार रेकी की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई थी।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
ये टीम गायक मूसेवाला कहां जा रहा है, किससे मिल रहा है और उसके क्या-क्या कार्यक्रम होते हैं आदि पर नजर रख रही थी। शूटरों ने पूछताछ में ये बताया है कि सिद्धू की गतिविधियों पर इसलिए नजर रखी जा रही थी कि ताकि ये पता लग सके कि सिद्धू की सुरक्षा कम होती है और सुरक्षाकर्मी कब-कब नहीं होते हैं।