देश की राजधानी दिल्ली को दहला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी आफताब ने श्रद्धा को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद उसके 35 टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिया। महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच श्रद्धा के दो महाराष्ट्र के रहने वाले दो दोस्तों ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
श्रद्धा हत्याकांड: मृतका के दोस्तों ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा, जुलाई में ही जता दी अनहोनी की आशंका
महाराष्ट्र के पालघर में रहने वाले श्रद्धा के दोस्त रजत शुक्ला ने बताया कि वो दोनों 2018 से रिलेशनशिप में थे। शुरुआत में दोनों खुशी-खुशी रहते थे, फिर श्रद्धा ने बताया कि आफताब उसे मारता-पीटता है। वह उसे छोड़ना चाहती थी लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी। बाद में दोनों नौकरी के लिए दिल्ली में शिफ्ट हो गए।
Shraddha murder case | Palghar: Shraddha & Aftaab were in relationship since 2018. Initially, they lived happily, then Sharddha started telling that Aftaab beats her. She wanted to leave him but couldn't do so. They shifted to Delhi for job: Rajat Shukla, Shraddha's friend(14.11) pic.twitter.com/sD5NuDIRoM
— ANI (@ANI) November 14, 2022
वहीं श्रद्धा के दूसरे दोस्त लक्ष्मण ने बताया कि मैं जुलाई से ही श्रद्धा को लेकर चिंतित था क्योंकि उसकी तरफ से मुझे मैसेज का कोई जवाब नहीं आ रहा था। उसका फोन भी बंद था। उसके अन्य दोस्तों से उसके बारे में पूछताछ करने के बाद, मैंने उसके भाई को सूचित किया और हमने पुलिस से संपर्क किया।
Shraddha murder case | Palghar: I was worried about Shraddha since July as there wasn't any reply from her side. Her phone was switched off too. After enquiring about her among her other friends,I informed her brother & we approached police: Laxman Nadir,Shraddha's friend (14.11) pic.twitter.com/u5mpA8QgVr
दिल्ली पुलिस ने मुंबई निवासी आफताब अमीन पूनावाला (28) को श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को पकड़ा गया और उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर (59) ने आठ नवंबर को अपनी बेटी के अपहरण का मामला दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराया था।
श्रद्धा के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि वह महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा मुंबई के मलाड में एक कॉल सेंटर में काम करती थी जहां उसकी आफताब से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लिव-इन में रहने लगे। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद दोनों अचानक मुंबई छोड़ दिल्ली में आकर रहने लगे।