दिल्ली कैंट इलाके में शनिवार दोपहर हुए बेहद हाई प्रोफाइल शैलजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल राय हांडा की निशानदेही पर साकेत इलाके में ही उसके घर के पास से शैलजा का टूटा हुआ फोन बरामद कर लिया।
शैलजा हत्याकांड: निखिल की निशानदेही पर पुलिस को मिला टूटा हुआ फोन, परत दर परत सुलझने लगी है गुत्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या करने के बाद आरोपी शैलजा का मोबाइल ले आया था। यहां लाकर उसने सिम और मोबाइल तोड़कर घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस निखिल से पूछताछ कर शैलजा का हैंडबैग, छाता और एक अन्य चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मंगलवार को पुलिस की एक टीम निखिल को लेकर मेरठ कैंट जाएगी। कैंट के जिस मेस में वह रुका था, पुलिस वहां जाकर छानबीन करेगी।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच के बाद मेजर निखिल हांडा का छोटा भाई रजत हांडा व उसका चाचा भी शक दायरे में हैं। हत्या करने के बाद निखिल अपने घर पहुंचा। वहां उसने छोटे भाई को सारी बात बताई। इसके अलावा बाद में वह सीआर पार्क में रहने वाले चाचा के घर पहुंचा। उसने कुछ रुपये भी चाचा से लिए और वहां से निकल गया।
पुलिस का कहना है कि शायद निखिल के भाई व चाचा ने उसकी भागने में मदद की। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने वारदात के समय जो कपड़े पहने हुए थे, वह कपड़े उसने रास्ते में जला दिए थे। इसके अलावा जिस तौलिये से मेजर निखिल ने अपनी कार से शैलजा का खून साफ किया था, पुलिस को उसकी भी बरामदगी का प्रयास कर रही है।
इधर, निखिल द्वारा बरामद कराए गए शैलजा के मोबाइल की जांच में मोबाइल उसका ही पाया गया है। पुलिस ने टूटे हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर भी मैच कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निखिल का फिलहाल अभी एक ही मोबाइल बरामद हुआ है, उसका दूसरा मोबाइल भी बरामद किया जाना बाकी है।