तस्वीरों में देखिए किस हालत में मिली केजरीवाल की प्यारी नीली कार, क्या है इसमें मिली तलवार का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार का इस्तेमाल आप यूथ विंग की इंचार्ज व मीडिया की सह संयोजक वंदना कुमारी इस्तेमाल कर रही थीं। आईपी एस्टेट थाने में कार चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सचिवालय के सामने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वंदना कुमारी परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो साल से वह मुख्यमंत्री की निजी कार का इस्तेमाल कर रही थीं।
सुबह 11.45 बजे उन्होंने दिल्ली सचिवालय के गेट नंबर-3 के सामने बनी पार्किंग में कार खड़ी की। दोपहर जब काम खत्म कर सचिवालय से बाहर निकलीं तो पार्किंग में कार नहीं थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता चला है कि कार दोपहर करीब 1.00 बजे चोरी हुई। वारदात पार्किंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि कैमरा कार से दूर होने के कारण फुटेज काफी धुंधली है। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के पहले व बाद में अरविंद केजरीवाल ने काफी समय तक इस कार का इस्तेमाल किया था। कार उनकी पहचान बन गई थी।
कार चोरी पर मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार चोरी के मसले पर उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है। केजरीवाल के मुताबिक, कार चोरी का मसला हालांकि बेहद सामान्य है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली सचिवालय के सामने से कार चोरी हुई, उससे साफ है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।