फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Threats: लॉरेंस बिश्नोई का सलमान खान को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, मुंबई पुलिस को अभिनेता ने दिया ये बयान

Wed, 08 Jun 2022 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jun 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Threats Special cell interrogates gangster Lawrence Bishnoi refusing to send threatening letter Actor Salman Khan revealing in statement given to Mumbai Police
Lawrence Bishnoi And Salman Khan - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे पत्र भेजने से साफ तौर पर इंकार किया है। स्पेशल सेल के रिमांड में मौजूद लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस ने धमकी भरे पत्र भेजने को लेकर पूछताछ की है। लॉरेंस ने कहा कि सलमान खान की हत्या करने की साजिश उसने पहले रची थी। लेकिन इस बार की धमकी से उसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस को आशंका है कि किसी दूसरे गैंग ने बिश्नोई के नाम से पत्र फेंका होगा। दरअसल सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें कहा गया कि पिता-पुत्र की जोड़ी का हश्र भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। इसके बाद मुंबई से लेकर दिल्ली तक पुलिस अलर्ट हो गई। स्पेशल सेल के रिमांड में मौजूद गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से दिल्ली पुलिस ने सलमान के घर के बाहर मिले धमकी भरे पत्र के बारे में पूछताछ की। 
Salman Khan Threats Special cell interrogates gangster Lawrence Bishnoi refusing to send threatening letter Actor Salman Khan revealing in statement given to Mumbai Police
सलमान-लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
लॉरेंस ने कहा कि इस पत्र में उसका कोई हाथ नहीं है। लॉरेंस ने कहा कि उसे नहीं पता कि धमकी किसने दी है। उसने अपने गैंग के बदमाशों के शामिल होने से इंकार किया है। 
Salman Khan Threats Special cell interrogates gangster Lawrence Bishnoi refusing to send threatening letter Actor Salman Khan revealing in statement given to Mumbai Police
लॉरेंस
पुलिस के अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्दी तुम्हारा हश्र मूसेवाला जैसा होगा। पत्र में एलबी और जीबी लिखा गया है। जीबी और एलबी का मतलब गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Threats Special cell interrogates gangster Lawrence Bishnoi refusing to send threatening letter Actor Salman Khan revealing in statement given to Mumbai Police
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में लॉरेंस ने कहा है कि गोल्डी की सलमान से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि लॉरेंस विश्नोई के नाम पर किसी ने शरारत की हो या फिर इस धमकी भरे पत्र में किसी दूसरे गैंग का हाथ हो सकता है।
 
विज्ञापन
Salman Khan Threats Special cell interrogates gangster Lawrence Bishnoi refusing to send threatening letter Actor Salman Khan revealing in statement given to Mumbai Police
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान बोले-नहीं मिली कोई धमकी
फिल्म अभिनेता सलमान खान ने किसी तरह की धमकी मिलने से इन्कार किया है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में उन्हें न तो किसी से धमकी भरी कॉल आई है और न ही उनका किसी से झगड़ा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed