फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉबर्ट वाड्रा आज शाम हो सकते हैं डिस्चार्ज, नौ घंटे तक अस्पताल में ही रुकी रहीं प्रियंका गांधी

Tue, 22 Oct 2019 03:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Oct 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Robert vadra may discharge by Tuesday evening from metro hospital having back pain
मेट्रो अस्पताल में भर्ती रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया

नोएडा सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रॉबर्ट वाड्रा को आज शाम यानी मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है। उन्हें सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जोड़ों में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Robert vadra may discharge by Tuesday evening from metro hospital having back pain
मेट्रो अस्पताल में भर्ती रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुनीत दिलावरी की टीम उनका इलाज कर रही है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मेट्रो अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल बुलेटिन करते हुए डॉ पुनीत दिलावरी ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा को घुटने और जोड़ों की नस में आई खिंचाव के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस दौरान उनकी पत्नी प्रियंका गांधी कल रात से आज सुबह तक लगभग नौ घंटे अस्पताल में रुकी रहीं।

Robert vadra may discharge by Tuesday evening from metro hospital having back pain
मेट्रो अस्पताल में भर्ती रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया

एमआरआई सहित कई जांचों के बाद ही उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई। उन्हें बेड रेस्ट के साथ ही थोड़े दिन जिम नहीं जाने की सलाह दी गई है। रॉबर्ट वाड्रा का इलाज कर रहे डॉक्टर इससे पहले फोर्टिस और मैक्स अस्पताल में कार्यरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robert vadra may discharge by Tuesday evening from metro hospital having back pain
मेट्रो अस्पताल में भर्ती रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार वह रॉबर्ट वाड्रा के जिम कंसल्टेंट भी हैं। रॉबर्ट वाड्रा अपनी फिटनेस के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। जिम जाने के साथ ही वह प्रतिदिन सुबह दौड़ के लिए भी जाते हैं। जिम जाने के चलते मांसपेशियों में खिंचाव हो गया और उन्हें पीठ दर्द की समस्या हुई।

विज्ञापन
Robert vadra may discharge by Tuesday evening from metro hospital having back pain
मेट्रो अस्पताल में भर्ती रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद ही वह अचानक रूटीन चेकअप के लिए मेट्रो अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उनकी जांच कराई। एमआरआई जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई। जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनसे मिलने के लिए अस्पताल के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed