फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारी के घर दिनदहाड़े होता रहा खूनी खेल, मदद मांगने पर पुलिस ने दिया शर्मनाक जवाब

Wed, 26 Apr 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
robbers were playing holi of blood in businessman house when call police it gave shameful reply
loot in faridabad

प्रॉपर्टी कारोबारी के घर में घुस कर आधा दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाशों ने उनके परिवार के लोगों के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि बदमाशों और पीड़ित परिवार के बीच काफी संघर्ष हुआ। पीड़ितों की मानें, तो उनके यहां से वह लोग क्या -क्या सामान लूट कर ले गए हैं, उसका आकलन करना अभी मुश्किल है। घटना स्थल पर एक घंटे देर से पहुंची पुलिस ने इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (सभी फोटोः योगेश शर्मा/फरीदाबाद)

robbers were playing holi of blood in businessman house when call police it gave shameful reply
loot in faridabad

पीड़ित कारोबारी जनक राज गुप्ता का यह दो ‌मंजिला मकान फरीदाबाद सेक्टर-17 में है। राज गुप्ता यहां अपनी पत्नी मधु गुप्ता व बेटा अंकित गुप्ता के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहतें हैं, जबकि ऊपरी मंजिल पर उनके बड़े भाई सोनू गुप्ता अपने परिवार के साथ रहतें हैं।

robbers were playing holi of blood in businessman house when call police it gave shameful reply
loot in faridabad

उनका कहना है कि आज तड़के पौने पांच बजे बाथरूम में लगे एग्जॉस्ट फैन के स्थान को तोड़कर कुछ हथियार बंद बदमाशों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। तोड़ने की आवाज को सुन कर उनके बेटे अंकित की नींद टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
robbers were playing holi of blood in businessman house when call police it gave shameful reply
loot in faridabad

उसने बाहर आकर जैसे ही घर वाला गेट खोला तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसके सिर में जोरदार हथौड़ा मारा, जिससे उसका सिर फट गया। सिर फटने से अंकित के सिर से तेजी से खून बहने लगा। इतने पर भी उन हैवानों का दिल नहीं पसीजा और फिर वह लोग उसे घसीट कर घर के अंदर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी मधु गुप्ता के सिर में हथौड़ा मारा।

विज्ञापन
robbers were playing holi of blood in businessman house when call police it gave shameful reply
loot in faridabad

उनका कहना है कि इस दौरान उन लोगों ने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया, पर वह नंबर दिल्ली के पुलिस कंट्रोल रूम में लग रहा था। वहां की पुलिस यह कह रही थी कि आप फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिख लीजिए। लेकिन उस वक्त परिवार इस स्थिति में नहीं था कि वो नंबर लिख सके। बता दें कि इस दौरान परिवार उनके कमरे का दरवाजा खोलने एंव बंद करने को लेकर बदमाशों से संघर्ष कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed