फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी पैसे से कराए गए थे दिल्ली में दंगे, सामने आई विवादित उपदेशक की भूमिका

Sun, 05 Jul 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:49 AM IST
सार

  • विवादित उपदेशक जाकिर नाइक की भूमिका भी आई सामने, मलेशिया समेत कई देशों में गया था खालिद सैफी

विज्ञापन
Riots in Delhi were planned with foreign money
दिल्ली दंगा... - फोटो : AmarUjala

पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी महीने में हुए दंगों के मामले में खुलासा हुआ है कि ये विदेशी पैसे से कराए गए थे। इसमें विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की भूमिका भी सामने आई है। विदेशी पैसा दंगों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार खालिद सैफी के खाते में आया था। दिल्ली में हुए दंगों की जांच अपराध शाखा कर रही है और स्पेशल सेल दंगों की साजिश रचने की। संभावना है कि स्पेशल सेल अगस्त महीने की शुरुआत में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर देगी। 

Riots in Delhi were planned with foreign money
Zakir Naik - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दंगों के मास्टरमाइंड यूनाइटेड अगेंस्ट हेट संस्था के खालिद सैफी को पिछले महीने चांद बाग इलाके में हुई हिंसा में गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खालिद सैफी का पासपोर्ट खंगालने और पूछताछ में पता लगा कि खालिद सैफी चार बार मलेशिया गया था। वहां वह जाकिर नाइक से मिला था। वह कई दिन तक जाकिर नाइक के साथ भी रहा था। 

Riots in Delhi were planned with foreign money
delhi violence - फोटो : जी पॉल

यह भी पता लगा है कि उसने अरब देशों और अन्य स्थानों का दौरा विदेशी फंड जुटाने के लिए किया था। सिंगापुर से भी पैसा आया था। स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, यह पैसा खालिद सैफी के एनजीओ के बैंक खातों में आया था। यह रकम करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। स्पेशल सेल की जांच पता चला है कि खालिद सैफी के साथ ही विदेशी फंड दिल्ली दंगों के अन्य आरोपियों को भी मिला था। स्पेशल सेल खालिद सैफी के दोस्त से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riots in Delhi were planned with foreign money
Tahir Hussain - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, खालिद सैफी ने दिल्ली दंगों से पहले आप के पूर्व नेता निगम पार्षद ताहिर हुसैन व जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद के साथ शाहीन बाग में 8 जनवरी को बैठक की थी। इसमें तय हुआ था कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के समय कुछ बड़ा करना है। इसी बैठक में दंगों की साजिश रची गई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुरेजी में हुए दंगों में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें भी विदेशी फंड मिलने की बात कही गई है। 

 
विज्ञापन
Riots in Delhi were planned with foreign money
delhi violence - फोटो : जी पॉल

स्पेशल सेल के अधिकारी के मुताबिक, अब तक की जांच के बाद निगम पार्षद ताहिर हुसैन, खालिद सैफी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इन्होंने दिल्ली को दहलाने की बहुत बड़ी साजिश रची थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा दिल्ली दंगों में पूछताछ के लिए जल्द ही जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को भी नोटिस भेज सकती है। इसके लिए तैयारी चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed