फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर में सामने आई साध्वी संग खड़े नेता की सच्चाई

Thu, 12 Feb 2015 08:17 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन

तस्वीर में सामने आई साध्वी संग खड़े नेता की सच्चाई

revealed truth in the picture of leader Standing with Sadhvi

बयानों की इस फेहरिस्त में पहला नाम मनजिंदर सिंह सिरसा का है। शिरोमणि अकाली दल से चुनाव लड़े सिरसा यूं तो सबसे ज्यादा पैसे वाले उम्मीदवार के तौर पर सामने आए अब वह अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सिरसा कहते फिर रहे हैं कि साध्वी के बयान की वजह से वो चुनाव हार गए। आपको बता दें कि सिरसा उस वक्त साध्वी निरंजना ज्योति के साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे जब उन्होंने दिल्ली चुनाव की घोषणा से पहले सबसे ज्यादा विवादित बयान दिया था। दिल्ली चुनाव में तस्वीरों के इस सच की कहानी यहीं खत्म नहीं होती है।

तस्वीर में सामने आई साध्वी संग खड़े नेता की सच्चाई

revealed truth in the picture of leader Standing with Sadhvi

दूसरी तस्वीर में हैं किरण बेदी। किरण बेदी जहां चुनाव के बाद तक अपनी जीत का दंभ भर रही थीं वहीं उन्होंने अब ये कहकर सबको चौंका दिया कि वो शाही इमाम अहमद बुखारी के फतवे की वजह से चुनाव हार गईं। इन्होंने ये भी कहा कि वो कृष्णा नगर सीट से चुनावी बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन बुखारी ने सब चौपट कर दिया। अब चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए।

तस्वीर में सामने आई साध्वी संग खड़े नेता की सच्चाई

revealed truth in the picture of leader Standing with Sadhvi

तीसरी तस्वीर में दिख रही हैं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित। ये अब कांग्रेस के नेता और दिल्ली में चुनाव समिति के अध्यक्ष से नाराज है। इनका कहना है कि दिल्ली में हमें पता था, कि हमारी बुरी हार होगी, लेकिन इतनी बुरी हार के लिए माकन की रणनीति जिम्मेदार है। इस रणनीति की वजह से कांग्रेस को इस चुनाव में शून्य का मुंह देखना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीर में सामने आई साध्वी संग खड़े नेता की सच्चाई

revealed truth in the picture of leader Standing with Sadhvi

चौथी तस्वीर है सतीश उपाध्याय की। सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हैं। उपाध्याय कहते हैं कि भाजपा को साक्षी महाराज के बयान भारी पड़ गए, और इनके बयानों ने दिल्ली में बीजेपी की चुनावी स्थिति खराब कर दी। भले ही साक्षी महाराज अपने बयानों पर खेद प्रकट कर चुके हों, लेकिन विलेन का ताज तो उन्हें पहनना ही पड़ेगा।

विज्ञापन

तस्वीर में सामने आई साध्वी संग खड़े नेता की सच्चाई

revealed truth in the picture of leader Standing with Sadhvi

पांचवी तस्वीर है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की। संघ ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में भाजपा की करारी हार के लिए केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले जिम्मेदार हैं। इन फैसलों की वजह से ही दिल्ली में बीजेपी की हार हुई है। चाहें वो फैसला पैराशूट से नेताओं के लाने का क्यों ना रहा हो। अब इन्हें कौन समझाए कि इस तरह के बयानों से कोई फायदा होने वाला नहीं है, क्योंकि जनता सब जानती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed