मानसरोवर पार्क इलाके में पांच लोगों की हत्या क्या वाकई लूटपाट के लिए की गई है या इस हत्याकांड के पीछे प्रॉपर्टी विवाद मुख्य वजह है। फिलहाल पुलिस के लिए पूरा हत्याकांड अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस की मानें तो हत्याकांड की वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन उसके पीछे लूटपाट को कारण दिखाने की कोशिश की गई है। हत्या क्यों और किसके कहने पर की गई फिलहाल इसकी छानबीन जारी है।
2 of 7
jindal family murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो यह बात पूरी तरह साफ है कि पिछले करीब 10-12 सालों से परिवार के कुछ सदस्य 3600 गज के इस प्लॉट को बेचना चाहते थे। लेकिन आपसी समझौता न हो पाने के कारण जमीन बिक नहीं पा रही थी। वहीं उर्मिला व उसकी तीन बेटियों के अलावा कोई भी उनके हिस्से की प्रॉपर्टी का वारिस नही है। कहीं यह तो हत्या की वजह नहीं बनी, मानसरोवर पार्क थाना पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
3 of 7
जिंदल ऑयल मिल
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि छह भाइयों के परिवार में उर्मिला की बड़ी बेटी संगीता अपने परिवार का हिस्सा बेचने की कोशिश कर रही थी। पिछले तीन-चार दिनों के भीतर संगीता ने इलाके के कई प्रॉपर्टी डीलर से अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए संपर्क किया था। वहीं कुछ लोग नहीं चाहते थे कि उर्मिला अपनी जमीन बेचे।
4 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सूत्रों की मानें तो जिंदल परिवार के पास 500 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी है। इसमें अकेले 3600 गज के प्लॉट की कीमत 180 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस यह मान रही है कि वारदात को प्रोफेशनल ढंग से अंजाम दिया गया। इस बात की भी संभावना है कि सुपारी किलर की मदद से वारदात को अंजाम दिया गया हो।
5 of 7
मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पिछले 10 दिनों से घर में पांच-छह लड़के सफेदी कर रहे हैं। शनिवार सुबह जैसे ही तीन लड़के सफेदी करने पहुंचे, पुलिस ने तीन लड़कों को पूछताछ के लिए उठा लिया। वहीं पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हर्ष विहार से भी उठाने की सूचना थी।