फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से नगर में रावण राज शुरू, अब हर कोई राजा रावण का ही नाम जपेगा

Mon, 26 Sep 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
ramleela starts in ghaziabad
ramleela - फोटो : अमर उजाला

हा हा हा...नगर में रावण राज शुरू हो गया है। अब हर कोई राजा रावण का ही नाम जपेगा। किसी ने भी राम का नाम लिया तो उसके दंड दिया जाएगा। ढोल बजाकर कर्कश आवाज में रावण के दूत ने यह संदेश दिया। दूत को देखने के लिए बच्चों-महिलाओं समेत लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ramleela starts in ghaziabad
ramleela - फोटो : अमर उजाला

सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा की जाने वाली रामलीला का शुभारंभ रविवार को रावण के दूत की मुनादी से शुरूहुआ। शाम छह बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से ‘रावण का दूत, मक्खी चूस’ हास्य कलाकार की झांकी निकाली गई।

ramleela starts in ghaziabad
ramleela - फोटो : अमर उजाला

अशोक गोयल व सवारी मंत्री अजय गुप्ता ने पूजा अर्चना कर सवारी को विदा किया। रावण दूत की यह सवारी ठाकुरद्वारा मंदिर से चलकर दिल्ली गेट, चौपला मंदिर, डासना गेट, रमतेराम रोड, राइट गंज, अग्रसेन बाजार होती हुई वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramleela starts in ghaziabad
ramleela - फोटो : अमर उजाला

यात्रा के दौरान रावण के दूत ने मुनादी कर लोगों को चेताया कि अगर किसी ने भी राम का नाम लिया तो उसे स्वयं राजा रावण दंडित करेंगे।

विज्ञापन
ramleela starts in ghaziabad
ramleela - फोटो : अमर उजाला

रावण दूत की सवारी देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सवारी में नंद किशोर शर्मा, संजीव शर्मा, हिमांशु, सुभाष चंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed