अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर दिल्ली की मंदिरों को खास तरह से सजा कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में शाम के वक्त रंग बिरंगी रोशनी और केसरिया झंडा हवा में लहराता दिखा। छोटे-बड़े सभी मंदिरों में श्रीराम दरबार सजाया गया तो वहीं शंखनाद भी किया गया।
2 of 11
गाजियाबाद के अजनारा एंक्लेव में जले दीये, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केएन पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर मंदिर में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे थे। विशेष तौर पर मंदिरों में सजे राम दरबार की लोगों ने पूजा-अर्चना की। पंचकुईयां रोड स्थित भगवान वाल्मीकि के मंदिर भी पहुंचकर लोगों ने आर्शिवाद लिया। मंदिर प्रांगण में ढोलक और नगाड़ों की थाप और भजनों की धुन के बीच विशेष पूजा हुई।
3 of 11
ग्रेटर नोएडाः पैरामाउंट इमोशन सोसायटी में झांकी निकाली गयी
- फोटो : अमर उजाला
करोल बाग स्थित झंडेवाला मंदिर में भी सुबह 5 बजे से ही लोगों का तांता लगा रहा। मंदिर के पूरे परिसर को रंगीन रोशनी वाली लाइट से सजाया गया है। यहा पिछले 24 घंटों से रामायण का पाठ चल रहा है। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
4 of 11
ग्रेटर नोएडाः निराला एस्टेट
- फोटो : अमर उजाला
शाम के वक्त मंदिरों में दीया जलाने में भी कई भक्त पहुंचे। मुखर्जी नगर स्थित श्री शक्ति मंदिर के राधेश पांडेय पुजारी ने बताया कि रामायण का पाठ किया गया। बिड़ला मंदिर के विनोद मिश्रा ने बताया कि मंदिर ने अपनी मिट्टी अयोध्या भेजी है। इसका उपयोग राम मंदिर निर्माण में किया जाएगा।
5 of 11
ग्रेटर नोएडाः निराला एस्टेट
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में पूजन के मूहुर्त पर पांच वेदपाठी ब्राहम्णों ने 32 सेकेंड तक शंखनाद किया। 1100 दीये जलाए गए। पूर्वी दिल्ली के शिव शक्ति मंदिर यमुना विहार में अखंड रामायण का पाठ किया गया। अयोध्या दास जी महाराज अयोध्या मे विराजमान राम के लिए 1100 दीये जलाकर स्वास्तिवाचक पाठ के साथ शंखनाद किया। सभी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।