फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद आसमान में दिखा इंद्रधनुष, देखें तस्वीरें

Sun, 31 May 2020 08:20 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 31 May 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
rainbow seen in sky after rain in delhi ncr noida faridabad
इंंद्रधनुष - फोटो : समरजीत सिंह

भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को भी दोपहर बाद हुई बारिश से हवा में ठंडक सी घुल गई। जैसे ही बारिश की बूंदें थमीं तो दिल्ली एनसीआर के आसमान पर इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। अक्सर साफ आसमान भी देखने को तरसने वाले लोगों के लिए यह अनूठा नजारा आंखों को सुकून देने वाला था।

rainbow seen in sky after rain in delhi ncr noida faridabad
इंद्रधनुष - फोटो : अभिषेक पांडे

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार शाम को बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे, जिसके बाद शाम को तेज बारिश हुई। बता दें रविवार सुबह 4 बजे के आस-पास भी एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। 



 
rainbow seen in sky after rain in delhi ncr noida faridabad
इंद्रधनुष - फोटो : अर्चना

शनिवार आधी रात के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवाओं के साथ झमाझम बरसात का सिलसिला देर तक चलता रहा। मानसून से पहले की इस बारिश ने दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों को उस भीषण गर्मी से मुक्ति दे दी है जो वे बीते कई दिनों से झेल रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
rainbow seen in sky after rain in delhi ncr noida faridabad
इंद्रधनुष - फोटो : दिनेश सिंह

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान खुला रहेगा। उस वक्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चार जून से दोबारा बारिश का अंदेशा है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
rainbow seen in sky after rain in delhi ncr noida faridabad
इंद्रधनुष - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान था। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका थी। जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद बदरपुर इलाके में दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर के पास पर जल भराव भी हुआ। इसी के साथ दिल्ली के तुगलकाबाद अंडरपास के पास भी जल भराव की तस्वीरें सामने आई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed