मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से पहले जिस तरह राहुल गांधी के भाषण को लेकर भूकंप के अनुमान लगाए जा रहे थे, उनके भाषण के बाद सिर्फ वही चर्चा का विषय बना हुआ है। संसद में अपने भाषण के दौरान काफी आक्रामक दिख रहे राहुल गांधी ने जैसे ही पीएम मोदी को गले लगाया और फिर अपनी सीट पर बैठने के बाद उन्होंने जो किया उसने तो जैसे सारे किए कराए पर पानी फेर दिया।
2 of 5
rahul gandhi
- फोटो : pti
दरअसल मोदी सरकार की नाकामियां गिनाने के बाद राहुल गांधी ने पीएम के पास जाकर उन्हें गला लिया। गले लगने के बाद राहुल वापस अपनी सीट पर आए और अपने बगल में बैठे साथी को देखकर आंखें मारी। इस तस्वीर ने कांग्रेस की काफी किरकिरी कराई। इस खबर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं लेकिन ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने ऐसे आंख मारी हो।
3 of 5
rahul gandhi
- फोटो : pti
राहुल के इस रवैये की बीजेपी के नेताओं समेत लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन तक आलोचना कर चुकी हैं लेकिन हम आपको बता दें कि राहुल ने ऐसा ही कुछ एक और बड़े मौके पर किया था जो काफी महत्वपूर्ण था। ये बात है 2014 की।
4 of 5
rahul gandhi
- फोटो : pti
दरअसल 16 मई 2014 को जब लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई थी तो तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करने के साथ ही अपनी हार स्वीकार की थी और नई सरकार को बधाई दी थी।
5 of 5
rahul gandhi
- फोटो : अमर उजाला
उस दिन राहुल गांधी ने मीडिया को पहले संबोधित किया था फिर सोनिया के बगल में जाकर खड़े हो गए थे। राहुल सोनिया के बाईं ओर खड़े थे और लगातार मुस्कुरा भी रहे थे। उस दौरान लोगों ने उनके मुस्कुराने की काफी चर्चाएं की थी लेकिन यही वो समय था जब राहुल ने मीडिया की ओर देखते हुए ऐसे ही आंख मारी थी जैसे उन्होंने 20 जुलाई को संसद में मारी।