फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी का पुतला जलाने में जली महिला नेता से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

Sat, 11 Jun 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi reaches arthala to meet congress activist who hurt her hand while modi effigy burning
राहुल गांधी पहुंचे अर्थला और मीना वर्मा से म‌िले

दो दिन पहले गाजियाबाद में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय झुलसीं कांग्रेस महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष मीना वर्मा का हाल जानने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अर्थला पहुंचे। यहां आकर राहुल गांधी मीना वर्मा से मिले। इससे पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस उपाध्यक्ष के आने की सूचना पर एलआईयू और स्थानीय पुलिस ने मीना वर्मा के घर और आसपास के इलाकों का जायजा लिया था।

rahul gandhi reaches arthala to meet congress activist who hurt her hand while modi effigy burning
मीना वर्मा ज‌िनका जला हाथ - फोटो : अमर उजाला

अपने अर्थला दौरे पर राहुल गांधी घायल मीना वर्मा से मिले। राहुल ने वहां मीडिया से बातचीत में कहा कि महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है और यह लगातार बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की यह लड़ाई जारी रहेगी।

rahul gandhi reaches arthala to meet congress activist who hurt her hand while modi effigy burning
राहुल गांधी पहुंचे अर्थला - फोटो : ani

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थला में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि मोदी जी ने कहा था कि महंगाई कम होगी, नहीं। कांग्रेस यह लड़ाई लड़ेगी। बता दें क‌ि पुलिस की ओर से राहुल गांधी के दौरे को लेकर विशेष सतर्कता बरती थी। दूसरी ओर, शनिवार सुबह राहुल गांधी के आने के कारण वाहन चालकों को यूपी गेट और लिंक रोड पर जाम झेलना पड़ा। बुधवार को गाजियाबाद में महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के दौरान मीना वर्मा झुलस गईं थीं। बाद में उन्हें मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मीना का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi reaches arthala to meet congress activist who hurt her hand while modi effigy burning
श‌िमला में भी मोदी का पुतला जलाते जले थे कांग्रेसी

पहले भी हो चुका है श‌िमला में ऐसा ही हादसा
द‌िसंबर में क‌िया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के शिमला में उनके लिए ही भारी पड़ गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद एक जगह जमा हुए थे। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन की तैयारी की जाने लगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला पहले से उनके पास तैयार था।

विज्ञापन
rahul gandhi reaches arthala to meet congress activist who hurt her hand while modi effigy burning
श‌िमला में जले थे कई कांग्रेसी

जैसे ही पुतले पर पेट्रोल छिड़का गया एक अतिउत्साही कार्यकर्ता ने माचिस मार दी।  पेट्रोल आसपास शामिल कार्यकर्ताओं पर भी लग गया। कार्यकर्ता भी इसके चपेट में आये। पुतला दहन के दौरान कई कार्यकर्ताओं के कपड़ों में आग लग गयी। जैसे ही कार्यकर्ताओं के कपड़ों में आग लगी भीड़ में हंगामा मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। इस घटना में एक महिला कार्यकर्ता के कपड़ों में भी आग लग गई और उसके आशंकि तौर पर जलने की खबर थी। इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सिक्खू ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed