{"_id":"5e061ede8ebc3e87d4688c43","slug":"protest-against-caa-nrc-and-npr-in-cold-weather-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: 'हम इसी मुल्क में पैदा हुए, यहीं मरेंगे, यह मुल्क हमारा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: 'हम इसी मुल्क में पैदा हुए, यहीं मरेंगे, यह मुल्क हमारा है'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 27 Dec 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Protest against CAA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कड़कड़ाती ठंड के बीच एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को जामा मस्जिद इलाके में प्रदर्शन किया। लोगों ने इस प्रदर्शन में नारे लगाते हुए कहा कि हम इसी मुल्क में पैदा हुए हैं। यहीं मरेंगे। यह मुल्क हमारा है। कांग्रेस नेता शोएब इकबाल की ओर से आयोजित प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल व अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया था। जामा मस्जिद की ओर जाने वाली सड़क के बीच में जगह जगह बैरिकेड लगाए गऐ थे। लेकिन सड़क पर वाहनों का परिचालन बंद नहीं था। लोग आ जा रहे थे।
2 of 5
Protest against CAA
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर नमाज अदा करने के बाद लोग मस्जिद से बाहर निकले। उनके हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर थे जिसमें नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नारे लिखे हुए थे। मस्जिद से बाहर आने के बाद लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
3 of 5
Protest against CAA
- फोटो : शुभम बंसल
कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी के सवालों से बचने के लिए नागरिकता संशोधन कानून लेकर आई है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। हम पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान नहीं जाएंगे, यहां पैदा हुए हैं और यहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Protest against CAA
- फोटो : शुभम बंसल
उन्होंने कहा कि सरकार को दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाकर नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेना चाहिए। पूर्व विधायक अलका लांबा ने कहा कि जनता इस कानून का पुरजोर विरोध कर रही है। हम जनता के साथ हैं और जनता के सुख दुख में साथ रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Protest against CAA
- फोटो : शुभम बंसल
उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी का मामला अहम है लेकिन प्रधानमंत्री लोगों को एनआरसी की लाइन में खड़ा करना चाहते हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहना था कि सरकार को सभी के बारे में सोचना चाहिए। प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही जामा मस्जिद और दरियागंज इलाके में आरएएफ और सीआरपीएफ की टुकड़ी तैनात थी। अर्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास पैदा कर रही थी। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद सभी शांतिपूर्वक वहां से चले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।