दिल्ली में शुक्रवार को भारी संख्या में लोगों ने यूपी भवन के बाहर इकट्ठा होकर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर तानाशाही बर्ताव करने के भी आरोप लगाए।
2 of 7
Protest against CAA
- फोटो : शुभम बंसल
वहीं, जामिया के भी छात्रों ने यूपी भवन का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के मद्देनजर भवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। पुलिस कइयों को पकड़कर थाने भी ले गई।
3 of 7
Protest against CAA
- फोटो : ANI
इधर, दिल्ली स्थित जोर बाग में लोगों ने सड़क पर उतरकर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही ये लोग भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग करते नजर आए। बता दें कि आजाद को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
4 of 7
Protest against CAA
- फोटो : शुभम बंसल
जुमे की नमाज के बाद पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर ढेर सारे लोग जमा हुए जिसमें कांग्रेस नेता अलका लांबा और दिल्ली के पूर्व विधायक शोएब इकबाल शामिल रहे।
5 of 7
Protest against CAA
- फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद दिया। जबकि उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। बता दें कि यहां हिंसक प्रदर्शन के बाद से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगी हुई है।