{"_id":"5953c8fc4f1c1bce7f8b473c","slug":"prime-witness-mania-could-not-idenfies-junaid-murder-accused-in-palwal-lynching-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुनैद की हत्या से सहमा हुआ है चश्मदीद मनिया, आरोपियों की शिनाख्त में पुलिस की नहीं कर पाया मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुनैद की हत्या से सहमा हुआ है चश्मदीद मनिया, आरोपियों की शिनाख्त में पुलिस की नहीं कर पाया मदद
Thu, 29 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक जुनैद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जुनैद हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा सहयोग के लिए लाए गए कोसी निवासी मुस्लिम व्यक्ति मनिया के मन में घटना के बाद इतना डर बैठ गया है कि वह पुलिस की मौजूदगी में भी किसी आरोपी की शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस ने उसे बिना डरे शिनाख्त करने के लिए खूब मनाया लेकिन पुलिस मनिया शिनाख्त परेड में आरोपियों को नहीं पहचान पाया।
2 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, जांच के आधार पर जीआरपी और क्राइम ब्रांच की टीमों ने करीब दस लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। जिन चार आरोपियों की गिरफ्तारी जीआरपी दिखा रही है, उनकी शिनाख्त के लिए हासिम और मोहसिन से भी कराई गई। पुलिस को उम्मीद थी कि हादसे के समय ईएमयू में मौजूद मुस्लिम व्यक्ति मनिया भी पुलिस की मदद करेगा, लेकिन पुलिस के प्रयास फेल साबित हुए। शिनाख्त परेड के दौरान किसी भी आरोपी को उसने नहीं पहचाना।
3 of 5
junaid murder
कोसी निवासी मनिया तक जीआरपी के पहुंचने में ट्रेन में मिले थैले ने मदद की। मनिया कोसी में दुकान चलाता है तथा उस दिन दिल्ली से दुकान का सामान लेकर उसी कोच में आ रहा था जिसमें वारदात हुई। बताया जा रहा है कि कोच में हिंदु-मुस्लिम झगड़े का शोर शराबा मचने लगा। जिससे घबराए मनिया सीट के कोने में छुप कर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
पलवल आते ही वह डर के कारण अपने सामान के थैले को भी ले जाना भूल गया। बाद में यह वह थैला किसी ने जीआरपी को दिया तो उसमें से मिली बिल्टी व बिलों के माध्यम से जीआरपी कोसी तक पहुंची तथा मनिया को अपने साथ सहयोग के लिए यहां लेकर आई।
विज्ञापन
5 of 5
junaid murder
मनिया हिंदू-मुस्लिम झगडे की बात से इतना डरा हुआ है कि उसके दिल में केवल ट्रेन वाला डर ही नहीं गत महीनों पहले कोसी में हुए झगड़े का भी डर सामने आ गया। मनिया ने बताया कि कोसी में पिछले महीनों हुए सांप्रदायिचक झगड़े के कहर को वह अपनी आंखों से देख चुका था। 50 वर्षीय मनिया में आज भी वह डर बरकरार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।