रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युमन ठाकुर की मौत के बाद सरकार और स्कूल प्रशासन अभिभावकों की आलोचना झेल रहे हैं।
प्रद्युमन मर्डर केसः 7 दिन में चार्जशीट, CM बोले- रद्द हो सकती है रायन स्कूल की मान्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की रिमांड पर कंडक्टर
गुरुग्राम के रयान स्कूल में हुई क्लास 2 के बच्चे प्रद्युमन ठाकुर की मौत मामले में आज आरोपी बस कंडक्टर को अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ प्रद्युमन की हत्या के एक दिन बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मेरी संवेदना पीड़ित के परिवार के साथ है। उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल की मान्यता भी रद्द हो सकती है।
#Visuals from Gurugram: #RyanInternationalSchool Class 2 student murder case: Accused sent to 3 day police remand by #Gurugram court pic.twitter.com/BZkJviIkSH
— ANI (@ANI) September 9, 2017
Going to Gurugram tomorrow. Culprit won't be spared. Sympathies with child's parents: Haryana Education Minister on #Gurugram school murder pic.twitter.com/rAr6qdhbJg
— ANI (@ANI) September 9, 2017
वहीं इससे पहले आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि, यह लोगों और स्कूलों के लिए चेतावनी है। इस मामले में न्याय जरूर होगा।
Unfortunate. It's like warning to ppl&schools. Justice will be served for sure: Union HRD Min Prakash Javadekar on Gurugram school murder pic.twitter.com/w3bGHWwaBb
— ANI (@ANI) September 9, 2017
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युमन की हत्या का आज दूसरा दिन है और स्कूल प्रशासन ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। अभिभावकों द्वारा आज स्कूल के बाहर किए जा रहे प्रदर्शन की वजह से स्कूल में भारी सुरक्षा बल तैनात जरूर कर दिए गए हैं। वहीं एक चौंकाने वाला खुलासा भी प्रदर्शनकारी माता-पिता ने किया है।
सहपाठी ने किया बड़ा खुलासा
प्रद्युमन के क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची के पिता ने बताया कि स्कूल की मेड ने उससे प्रद्युमन की बॉटल में लगे खून के छींटे साफ साफ कराए थे। जिसके बाद बच्ची बेहद डरी हुई है।
इससे पहले बस कंडक्टर जिसने प्रद्युमन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है उसकी गिरफ्तारी हो गई है। कंडक्टर अशोक कुमार ने कहा है कि उसी ने हत्या की है और उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी और वह हर सजा भुगतने के लिए तैयार है।
वहीं गुरुग्राम से विधायक ने आज स्कूल का दौरा किया है। उनके पहुंचते ही वहां मौजूद अभिभावकों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया।
मां ने लगाए यह आरोप
जब अभिभावकों ने शनिवार सुबह स्कूल में घुसने की कोशिश की तो स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षा बलों ने अभिभावकों को बाहर खदेड़ दिया।
Principal was indifferent when she came to hospital, put her in jail. I want to know what happened to my child, I want CBI: Mother of victim pic.twitter.com/RQNk1p89zD
— ANI (@ANI) September 9, 2017
मौजूद अभिभावक लगातार पुलिस प्रशासन हाय-हाय का नारा लगा रहे हैं। स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होने पर अब प्रद्युमन के चाचा व अन्य अभिभावकों ने कहा कि अब वो सोहना रोड हाईवे पर जाम लगाएंगे।
आरोप है कि कंडक्टर को बहला-फुसला कर गुनाह कबूल करवाया है स्कूलवालों ने। जब प्रद्युमन बस से जाता ही नहीं था तो फिर ऐसा करने का क्या मतलब।
अभिभावकों का ये भी कहना है कि आखिर स्कूल के पास शराब ठेका क्यों चल रहा है। और कई मामलों के बाद भी ये स्कूल बंद क्यों नहीं हो रहा।
ये है पूरा मामला
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को गला काटकर सात वर्षीय मासूम की हत्या के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। कक्षा दो में पढने वाला प्रद्युमन ठाकुर का शव सुबह स्कूल टॉयलेट में मिला।
बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की सूचना के बाद करीब एक हजार अभिभावक स्कूल में जमा हो गए।
गुस्साएं अभिभावकों ने स्कूल में जमकर तोडफ़ोड़ की और सिविल लाइन स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी अभिभावकों ने सड़क जाम कर दिया।
स्कूल की तरफ से संत्वना देने पहुंचे शिक्षकों को पर परिजनों ने हमला बोल दिया। पत्थर मारकर गाडिय़ों का शीशा फोड़ दिया। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।