फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में जारी है बारिश का सिलसिला, ठंडे पड़े गर्मी के तेवर, यलो अलर्ट जारी

Sat, 18 Jun 2022 05:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 05:06 AM IST
विज्ञापन
possibility of rain continue in delhi for four days imd issued yellow alert
मौसम के मिजाज ने गर्मी के तेवर ढीले किए - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीन दिनों से चल रही बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिये हैं। आज लगातर तीसरे दिन रात को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला तड़के तक जारी है। जोरदार बारिश के साथ चल रही हवाओं ने रात में ठंडक का अहसास करा दिया है। 



हालांकि कल सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप व उमस भरी गर्मी रही। शाम को एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश की फुहार ने लोगों को राहत दिलाई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 7.2 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 11.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक चलता रहा। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगले चार दिनों तक बारिश का सिलिसला जारी रहेगा। 

possibility of rain continue in delhi for four days imd issued yellow alert
मौसम के मिजाज ने गर्मी के तेवर ढीले किए - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, इसके विपरीत सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे व उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश दर्ज की गई। बीच-बीच में धूप निकलने के साथ बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी खेल चलता रहा। इस बीच हल्की बारिश की फुहारों का दौर भी जारी रहा। 

possibility of rain continue in delhi for four days imd issued yellow alert
मौसम के मिजाज ने गर्मी के तेवर ढीले किए - फोटो : अमर उजाला

मौसम के बदले मिजाज के कारण बीते 17 दिनों में दूसरी बार अधिकतम तापमान 40 से नीचे पहुंचा। इससे पहले 14 जून को पारा 40 से कम दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 36.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 57 से 96 फीसदी रहा। वहीं, दिल्ली के 11 मानक केंद्रों पर भी पारा 40 से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
possibility of rain continue in delhi for four days imd issued yellow alert
मौसम के मिजाज ने गर्मी के तेवर ढीले किए - फोटो : अमर उजाला

अगले चार दिनों तक जारी रहेगी गर्मी से राहत 
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले चार दिनों तक बारिश की वजह से गर्मी से राहत की उम्मीद जताई है। अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस कड़ी में बारिश होने के साथ अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, इसके अगले दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानि रविवार को दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
possibility of rain continue in delhi for four days imd issued yellow alert
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:21 बजे
सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed