फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने बाबा आशु का कराया पोटेंसी टेस्ट, मोबाइल से मिला ये खास सबूत

Mon, 17 Sep 2018 04:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Sep 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
Police took Baba Ashu potency test
ashu bhai guruji

दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद, यूपी की महिला के साथ दुष्कर्म व उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ मोहम्मद खान का पोटेंसी टेस्ट (मर्दाना टेस्ट) कराया है। इस टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस को मोबाइल डिटेल से सबूत मिले हैं कि पीड़िता व आरोपी वारदात वाले दिन एक ही आश्रम में थे। उधर, दिल्ली पुलिस ने बाबा आशु के बेटे समर के दोस्त सौरभ व मैनेजर को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।

Police took Baba Ashu potency test
ashu bhai guruji

अपराध शाखा डीसीपी डा.जी रामगोपाल नायक ने बताया कि आशु का एम्स में पोटेंसी टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट मिलने में समय लग सकता है। पुलिस ने बाबा आशु को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छापेमारी की है। आरोपी से उन जगहों की निशानदेही करवाई, जहां पीड़िता के साथ वारदात हुई।

Police took Baba Ashu potency test
ashu bhai guruji

मोबाइल डिटेल से साफ हो गया है कि वारदात के दिन पीड़िता ने जिन तारीखों को दुष्कर्म करने की बात कही हैं उस दिन बाबा आशु मौके पर था। साथ ही पीड़िता भी उन जगहों पर थी। पुलिस ने आरोपी व पीड़िता के मोबाइल की एक वर्ष की डिटेल निकलवाई है। इस मामले में आशु बाबा के अलावा बेटा समर, समर का दोस्त सौरभ व बाबा का मैनेजर आरोपी हैं। पुलिस समर से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police took Baba Ashu potency test
ashu bhai guruji
बाबा आशु का रिमांड खत्म हो रहा है 
पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए आशु गुरुदेव का तीन दिन का रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। डीसीपी डा.जी रामगोपाल नायक ने बताया कि बाबा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उसे फिर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Police took Baba Ashu potency test
ashu bhai guruji
मोटे चढ़ावे के लिए बना बाबा आशु 

आरोपी का असली नाम आसिफ मोहम्मद खान है। वह मोटी रकम के लिए बाबा बन गया। आरोपी ने बताया कि अगर वह आसिफ मोहम्मद खान बनकर हस्त रेखा देखता तो उसे मोटा चढ़ावा नहीं मिलता। उसे लोग जादू-टोना करने वाला मानते। इस कारण वह बाबा आशु बनकर लोगों के हाथ देखने व पूजा कराने लगा। आरोप है कि उसने लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed