{"_id":"5b48e5764f1c1b3b748b46fa","slug":"police-take-statements-of-girls-leaving-gurukul-in-daati-maharaj-rape-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाती रेप मामला: 53 लड़कियों ने पीड़िता के पक्ष में दिया बयान, कहा- घटना वाले दिन पाली में थी दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाती रेप मामला: 53 लड़कियों ने पीड़िता के पक्ष में दिया बयान, कहा- घटना वाले दिन पाली में थी दीदी
Sat, 14 Jul 2018 04:17 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा,अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
daati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में पाली, राजस्थान स्थित गुरुकुल की लड़कियों के बयानों का सत्यापन कर लिया गया है। गुरुकुल में पढ़ने वाली लड़कियों ने कहा कि घटना वाले दिन यानि 26, 27 व 28 जनवरी 2016 को दीदी (पीड़िता) पाली स्थित आश्रम में मौजूद थी। पुलिस ने इस बात का भी सत्यापन कर लिया है कि पाली स्थित गुरुकुल से एक भी लड़की नहीं भागी थी। दिल्ली पुलिस अब शनिधाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
2 of 4
daati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
दाती के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गुरुकुल, पाली में पढ़ने वाली 53 नाबालिग लड़कियों के बयान लिए गए थे। इन लड़कियों ने बयानों में ये कहा था कि दीदी यानि पीड़िता घटना वाले दिन आश्रम में मौजूद थी। वह कई दिन आश्रम में रही थी।
3 of 4
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इन लड़कियों के बयानों में कोई विरोधाभास सामने नहीं आया है। लड़कियों ने बयानों में कहा कि आश्रम में किसी तरह की चरण सेवा व रात्रि सेवा नहीं होती। उन्होंने कभी इसके बारे में नहीं सुना। पुलिस ने उन 12 लड़कियों के भी बयान लिए हैं जो आश्रम छोड़कर जा चुकी थीं। इन लड़कियों ने कहा कि उन्होंने पढ़ाई पूरी होने के बाद आश्रम छोड़ दिया था। उनके साथ किसी तरह का कोई गलत काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दाती महाराज
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज का इंतजार कर रही है। सोमवार तक सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट आने की संभावना है। पुलिस ने छतरपुर स्थित शनिधाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त किया था। पुलिस ने इन फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। दुष्कर्म की घटना दो वर्ष पुरानी है। इस कारण भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि घटना वाले दिन की फुटेज मिल जाए। इस मामले में पुलिस कई अन्य कोणों से जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।