पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। स्कूटी सवार युवक को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बेहोश होने पर भी नहीं बख्शा। वजह जान चौंक जाएंगे आप। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। देश की सबसे स्मार्ट पुलिस होने का दम भरने वाली दिल्ली पुलिस का अमानवीय चेहरा बुधवार को पटेल नगर में सामने आया। रांग साइड आ रहे स्कूटी सवार युवक को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
2 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा
- फोटो : अमर उजाला
वह बेहोश हो गया तो अमानवीय तरीके से सड़क पर बेल्ट के सहारे घसीटा। युवक की पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। एक राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो जल्द ही वायरल हो गया।
3 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा
- फोटो : अमर उजाला
शाम होते-होते वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस की खिंचाई होने लगी तो अधिकारी सफाई देते नजर आए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले पर अब भी चुप्पी साधे हैं। पुलिस के मुताबिक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पासं दोपहर करीब एक बजे ट्रैफिक सर्किल के पुलिसकर्मी खड़े थे।
4 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान रांग साइड और बगैर हेलमेट आ रहे एक दंपति को पुलिसकर्मियों ने रोका। कागजात और लाइसेंस मांगने पर दंपति से पुलिसकर्मियों की बहस होने लगी। भीड़ के बीच युवक ने अचानक स्कूटी छोड़कर भागना शुरू कर दिया।
5 of 8
पुलिस का अमानवीय चेहरा
- फोटो : अमर उजाला
आगे जाकर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर लिटा-लिटाकर बुरी तरह पीटा। पत्नी ने पिटाई का विरोध किया तो पुलिसकर्मी उससे भी अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई।