{"_id":"5b9ea9f5867a557ebd687831","slug":"police-arrested-serial-rapist-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग करने के बाद सीरियल रेपिस्ट बना ये शख्स, पुलिस ऐसे ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग करने के बाद सीरियल रेपिस्ट बना ये शख्स, पुलिस ऐसे ने किया गिरफ्तार
Mon, 17 Sep 2018 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 20 हजार के इनामी सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हैं। वह बंधक बनाकर युवतियों के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करता था। दो मामलों में आरोपी भगोड़ा घोषित है। उसका का खुद का म्यूजिक बैंड है।
2 of 5
फाइल फोटो
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती ने 23 जनवरी को निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह आरोपी सनत बिंद्रा के संपर्क में फेसबुक के जरिए आई थी। दोनों जल्द दोस्त बन गए। एक दिन आरोपी ने पीड़ित युवती को जंगपुरा स्थित अपने घर में बुलाया और उसे बंधक बनाकर सात दिन तक दुष्कर्म किया।
3 of 5
Rape Case
इस दौरान आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। इस मामले में साकेत कोर्ट ने आठ जून को सनत बिंद्रा को भगोड़ा घोषित कर दिया। आरोपी वर्ष 2009 और 2013 में भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुका है। वर्ष 2009 के केस में भी वह भगोड़ा घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
child rape
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपराध शाखा एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विकास राणा, एसआई सुनीत तेवतिया व एसआई मनोज कुमार की टीम बनाई गई। टीम ने उन जगहों पर जैसे मनाली, ऋषिकेश, गाजियाबाद और दक्षिण दिल्ली आदि जगहों पर दबिश दी, जहां आरोपी के छिपे होने की संभावना थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी सनत बिंद्रा को लाजपतनगर मेट्रो के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
child rape
साउंड इंजीनियरिंग में कर चुका है डिप्लोमा
आरोपी सनत बिंद्रा (35) 12 कक्षा पास है। उसने साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। इसके बाद आरोपी ने खुद का म्यूजिक बैंड शुरू किया। प्रोफेशनल व लेट नाइट पार्टियों के चलते वह शराब व ड्रग्स का आदी हो गया। माता-पिता के देहांत के बाद वह घर में अकेला रहता था। आरोपी सोशल साइट पर लड़कियों से दोस्ती कर घर बुलाकर वारदात को अंजाम देता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।